Horoscope Today 29 March 2023: आज के दिन किन जातकों की भरेगी खाली तिजोरी, जानें राशिफल

Horoscope Today 29 March 2023: ग्रहों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर दिन राशि के परिवर्तन से जातकों पर प्रभाव देखने मिलता है। वहीं कुंडली में लगे दोष को हटाने के लिए कुछ चीजों का करना अनिवार्य है। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन गणपति महराज की कृपा से किन जातकों की किस्मत बदलने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग तरक्की करेंगे। आज के दिन लड्डू का भोग गणेश जी को लगाएं। धन लाभ का योग है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन उलझा रहेगा। आज के दिन वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में बड़ा मोड़ आएगा। बुधवार का दिन जातकों के लिए सुख समृद्धि लेकर आएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। भूमि और वाहन खरीदने का संयोग बन रहा है। वहीं सुख समृद्धि के आगमन का योग बन रहा है। आज के दिन गणेश मंदिर जाकर नारियल का भोग लगाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन आनंद से भरा रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। शांति से कार्य करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की रुचि किसी नए कार्य में बढ़ सकती है। आप किसी नए घर, मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आज के दिन नीले रंग का वस्त्र धारण करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन बेहतर कार्यों में बीतेगा। संतान का सुख मिलेगा। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं वो अपनी तिजोरी में गणपति की छोटी सी प्रतिमा स्थापित करें। सब अच्छा होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन बेहतर रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में संयम से काम लें।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन बेहतर जाने वाला है। धन प्राप्ति का बेहतर संयोग बन रहा है। लव लाइफ में मधुरता आ सकती है। आज के दिन नीले वस्त्र धारण करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगा। ईमानदारी के साथ अपने कामों को पूरा करें। आज के दिन गणपति बप्पा की पूजा करें। जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का दिन मंगलमय रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ सिनेमा देखने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन गणपति बप्पा को मोदक अर्पित करें दिन शुभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज के दिन गणपति बप्पा की कृपा बनी रहेगी। नीले रंग का वस्त्र धारण करें। सभी बिगड़े हुए काम हो जाएंगे।

Exit mobile version