Rashifal 18 September 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि शुक्रवार का दिन आखिर किनमें खास होने वाला है और कैसे आपकी जिंदगी में परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं। हर किसी के लिए जाहिर तौर पर यह कई मायनों में खास होने वाला है और किस उपाय को करने से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ जॉब और करियर के मामले में आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है। कहां आपको सावधान रहने में भलाई है। कहां नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इस सब को जानने के लिए आइए देखते हैं आखिर तारे क्या बता रहे हैं।
मेष राशि के लिए जानें Rashifal 18 September 2026 का हाल
मेष राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो दांपत्य जीवन में विवाद कम होने की संभावना नजर आ रही है तो बच्चों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। सूर्य देव को जल देने से लाभ मिल सकता है। वहीं वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। खर्च का ध्यान रखना भी जरूरी बताया गया है।
वृष राशि के लिए क्या है किस्मत
वृष राशि के लिए अगर राशिफल 18 सितंबर 2026 की बात करें तो पुरानी कीमती चीजों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार तो सरकारी काम में धेर्य जरूरी बताया गया है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है तो मसूर की दाल का दान करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।
मिथुन राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल
मिथुन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो ऑफिस में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। शादी में जाने के मौके मिल सकते हैं तो वहीं आज पैसे की कोई कमी नहीं रहने वाली है
कर्क राशि के लिए क्या है किस्मत में आज
कर्क राशि के लिए भाग्य में आज सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का समय उत्तम बताया जा रहा है। शुक्रवार को जरूरतमंद को भोजन करवाने से लाभ मिल सकता है। विशेष सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।
सिंह राशि के लिए क्या है राशिफल 18 सितंबर 2026
सिंह राशि के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो गरीबों को जरूरत की चीजों का दान करने से लाभ मिल सकता है। आध्यात्म की तरफ रुझान बढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना दिखाई दे रही है। खान-पान पर ध्यान देने से आपको फायदा हो सकता है।
कन्या राशि के लिए क्या है भाग्य का हाल
कन्या राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो मंदिर में धार्मिक कार्य करवाने की सलाह दी जाती है। मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ मिल सकता है तो आत्मविश्वास की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है। आज खर्चे में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। काम का दवाब बना रह सकता है।
तुला राशि पर क्या किस्मत है मेहरबान
तुला राशि के लिए अगर हाल की बात करें तो सामाजिक कार्यों में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के योग दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में निवेश करने से फायदा हो सकता है तो कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या है राशिफल 18 सितंबर 2026 में वृश्चिक राशि की किस्मत
वृश्चिक राशि के जातक माता-पिता के पैर को छूकर ही कोई काम की शुरुआत करें। मांगलिक कार्यक्रम में होने की संभावना नजर आ रही है तो सरकारी काम में प्रमोशन के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
क्या उपाय करें धनु राशि के जातक
धनु राशि के लिए किस्मत की बात करें तो बड़े बुजर्ग का आशीर्वाद लेकर ही कोई काम करें। राशिफल 18 सितंबर 2026 में पारिवारिक जीवन में कुछ नए फैसले लेने पड़ सकते हैं तो पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर रखने की जरूरत है। स्वभाव में संयम और धैर्य रखना जरूरी बताया गया है।
मकर राशि के लिए क्या है उपाय
मकर राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो जिम्मेदारियां के बीच आराम करने की सलाह दी जाती है तो बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोचने समझने की जरूरत है।
राशिफल 18 सितंबर 2026 में कुंभ राशि की जानें किस्मत
कुंभ राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा बताया गया है। विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। पार्टनर से प्यार और सहयोग की उम्मीद करना आज आपके लिए फायदेमंद है। बिजनेस में फायदे और बदलाव की संभावना भी नजर आ रही है।
क्या है मीन राशि के लिए किस्मत का हाल
मीन राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो घर से बाहर निकलते समय इलायची खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज नेगेटिव किसी को अपने आसपास ना आने दे। किसी भी काम को करने के लिए जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक है। आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लें।
