Rashifal 2 April 2026: हनुमान जयंती का दिन गुरुवार चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा चंद्रमा कन्या राशि की तरफ संचार करने वाला है और ऐसे में कई राशि के जातक अपना भाग्य उदय कर सकते हैं। किस उपाय से मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी हो, प्यार हो, आर्थिक स्थिति हो या फिर समृद्धि परिवार के साथ-साथ बिजनेस में आखिर गुरुवार कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं कहां आपको किस्मत का साथ मिलेगा और कहां राशिफल 2 मार्च 2026 में आपको संभल कर रहने की जरूरत पड़ सकती है।
Rashifal 2 April 2026 में कहां है मेष राशि को तनाव
मेष राशि के लिए गुरुवार की किस्मत की बात करें तो मांगलिक कार्यक्रम पर आपको धन खर्च करने पड़ सकते हैं। गाय को चारा खिलाने से आपको फायदा मिलेगा। बिजनेस में तनावपूर्ण स्थिति बनी हो सकती है तो सेहत को लेकर लापरवाही बरतना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। विदेश जाने के लिए योग नजर आ रहे हैं।
वृष राशि को कहां किस्मत से मिलेगा धोखा
हनुमान जयंती पर वृष राशि के जातक के लिए राशिफल 2 अप्रैल 2026 की बात करें तो हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाने से आपको लाभ मिल सकता है। जमीन या फिर गाड़ी में आप इन्वेस्ट कर सकते है। सरकारी नौकरी में फायदा सकता है। प्यार में धोखा मिलने की पूरी संभावना है तो सावधान रहें।
मिथुन राशि के लिए क्या है खुशखबरी
हनुमान जयंती पर गुरुवार को राशिफल 2 अप्रैल 2026 में सूर्य को लाल फूल चढ़ाने से मिथुन राशि की किस्मत बदल सकती है। चोट लग सकती है। पढ़ाई और नौकरी को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन मेहनत करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार या पार्टनर के साथ रिश्ता खराब हो सकता है।
कर्क राशि के लिए क्या है जरूरी उपाय
कर्क राशि के जातक घर के मंदिर में पीले रंग का इस्तेमाल करने से आपका फायदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी और के आने से रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना है। सोच समझ कर इंवेस्ट करें। घुटने के दर्द वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात रंग ला सकती है।
सिंह राशि के लिए क्या है मुश्किल
सिंह राशि के जातक के लिए राशिफल 2 अप्रैल 2026 की बात करें तो नीले रंग का वस्त्र पहनने से हनुमान जयंती पर किस्मत आपके लिए मेहरबान हो सकती है। योग और व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। प्यार को लेकर विश्वास करने की जरूरत है तभी आपके बीच दूरियां मिल सकती है। आज शॉपिंग पर पैसे खर्च हो सकते हैं।
राशिफल 2 अप्रैल 2026 में जानें कन्या राशि की किस्मत
कन्या राशि के जातक के लिए गुरुवार को आटे के डिब्बे में नमक डालने से आपको लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में आज धन लाभ की पूरी संकेत दिखाई दे रहे हैं। तनाव की वजह से आप को मानसिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होने वाला है लेकिन संतान की वजह से परेशानी आ सकती है।
क्यों खास है तुला राशि के लिए राशिफल 2 अप्रैल 2026
तुला राशि के जातक नारियल का गोला अलमारी में रखने से आपको फायदे हो सकते है। आज आप ज्वेलरी में इन्वेस्ट कर सकते है। बिजनेस में तरक्की की पूरी संभावना है तो अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते भी आएंगे और आप को जीवन का प्यार भी मिल सकता है। भाई बहन के बीच रिश्ता मजबूत होने वाला है।
वृश्चिक राशि के लिए क्या है हनुमान जयंती पर खास
वृश्चिक राशि के जातक चिड़िया को दाना खिलाने से राशिफल 2 अप्रैल 2026 में आपको किस्मत की मेहरबानी मिल सकती है। बैंकिंग में आपको लाभ मिल सकता है तो वाद विवाद से संभल कर रहने की जरूरत है। प्यार में किसी को भी धोखा देने से बचें नहीं तो यह आप पर उल्टा पड़ सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि के लिए क्या है राशिफल 2 अप्रैल 2026 में खास
धनु राशि के जातक सूर्य को जल चढ़ाने से हनुमान जयंती पर किस्मत की मेहरबानी देखने को मिल सकती है। हाई ब्लड प्रेशर और पेट दर्द की समस्या से आप जूझ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को तरक्की मिल सकती है तो शेयर मार्केट में भी लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
क्यों मकर राशि के लिए मुश्किल भरा है गुरुवार का दिन
पीपल के पेड़ में दिया जलाने से राशिफल 2 अप्रैल 2026 में किस्मत की मेहरबानी हो सकती है। मां से विवाद होने की संभावना है तो दांपत्य जीवन में किसी और की वजह से परेशानी आ सकती है। आर्थिक जीवन मिला-जुला रहने वाला है और पैसों की कमी महसूस हो सकती है। नौकरी में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि के लिए क्या है राशिफल 2 अप्रैल 2026
हनुमान जी का ध्यान करने से आज आपकी किस्मत मेहरबान दिखा सकती है। कुंभ राशि के जातक के लिए प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो शादीशुदा जिंदगी भी काफी खुशनुमा रहने वाला है लेकिन संतान संबंधी कुछ परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में लाभ मिलने के योग है।
किस उपाय को करने से मीन राशि की चमक सकती है किस्मत
प्यार के लिए आज का दिन काफी खूबसूरत है तो इसके साथ ही आपके मन की आज हर इच्छा पूरी होने वाली है। संतान को लेकर कुछ धन की जरूरत पड़ सकती है लेकिन किसी से उधार लेने से बचें। आज से हर दिन कपूर के साथ लौंग को जलाएंगे तो मां लक्ष्मी आप पर मेहरबानी दिखा सकती है। धेर्य बनाकर रखने की जरूरत है।
