DNP India Hindi

Rashifal 21 February 2026: शेयर में पैसे लगाने से क्या इस राशि की आएगी कंगाली, जानें तुलसी और पीपल के किस उपाय से पलटेगी किस्मत

Rashifal 21 February 2026

Photo Credit- Google Rashifal 21 February 2026

Rashifal 21 February 2026: राशिफल 21 फरवरी 2026 शनिवार का दिन आखिर 12 राशियों में से किनके लिए फलदाई होने वाला है तो किन्हे दुखी होना पड़ सकता है। आखिर शनिवार को कौन सा उपाय आपके लिए अहम साबित हो सकता है तो किन्हें मुश्किल में शनिवार डालने वाला है। राशिफल 21 फरवरी 2026 में आइए जानते हैं किस्मत क्या मोड़ लेने वाली है और प्यार से लेकर जॉब करियर फैमिली के लिए लिहाज से दिन कैसा होने वाला है जहां फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्थी चंद्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

Rashifal 21 February 2026 में कहां मेष राशि को आ सकती है मुश्किलें

मेष राशि के लिए राशिफल 21 फरवरी 2026 में पीपल के पेड़ में दिया जलाने से आपको लाभ मिल सकता है। लॉटरी या कहीं भी निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। वैसे तो धन लाभ होने की संभावना है लेकिन काम की रफ्तार में थोड़ी धीमी पकड़ आपको देखने को मिल सकती है। ऑफिस के पॉलिटिक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

राशिफल 21 फरवरी 2026 में वृष राशि की जानें किस्मत


वृष राशि के जातक की किस्मत अगर शनिवार की बात करें तो सरसों का तेल दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के पूरे चांसेस नजर आ रहे हैं तो नए बिजनेस के बारे में भी आप सोच सकते हैं। इसके लिए दिन काफी अच्छा है। रोमांस की आज आपकी जिंदगी में कोई कमी नहीं रहने वाली है।

मिथुन राशि के लिए कौन सा उपाय है फायदेमंद

शनि मंत्र का जाप करने से राशिफल 21 फरवरी 2026 में मिथुन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। पार्टी से बचने की सलाह दी जाती है तो तनाव की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। नौकरी छोड़ने से पहले सोचने समझने की जरूरत है तो वहीं अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

कहां सावधान रहे कर्क राशि

गाय को चारा खिलाने से कर्क राशि के जातक के लिए राशिफल 21 फरवरी 2026 हितकारी हो सकता है तो इसके अलावा आप अपने एक्स की याद में खोए रहेंगे। करियर के लिहाज से आपका दिन बेहतर होने वाला है जिसकी वजह से आपकी दुश्मनी भी बढ़ने वाली है। परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बताएं और फिजूलखर्ची से सावधान रहे।

सिंह राशि के लिए जानें शनिवार का उपाय

सिंह राशि के जातक गरीबों को खाना खिलाने से आपको लाभ मिल सकता है। बिजनेस के लिए धन बढ़ोतरी के चांस नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के योग दिख रहे हैं। सेहत के लिए आज दिन खुशनुमा है तो चतुराई से आप जग जीत सकते हैं।

तुलसी के किस उपाय से बनेगी कन्या राशि की बात

तुलसी के पौधे में दिया दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज का समय काफी उत्तम है सेहत के लिहाज से कन्या राशि को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में आज लाभ मिलेंगे तो इसके साथ ही यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

राशिफल 21 फरवरी 2026 में कैसे तुला राशि पाए सफलता

तुला राशि की किस्मत के दरवाजे आज जबरदस्त रफ्तार से आगे बढ़ेगी। खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।हनुमान जी की पूजा करने से धन के स्रोत भी बढ़ेंगे और आपकी सभी परेशानियां कम हो सकती है। मेहनत से ही आप शिक्षा के मामले में सफलता हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए क्या है राशिफल 21 फरवरी 2026 में किस्मत

घर में शमी का पौधा लगाने से राशिफल 21 फरवरी 2026 में वृश्चिक राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। आपकी जिंदगी में रोमांस की आज कोई कमी नहीं रहने वाली है तो स्किन से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़ी कंपनी से नौकरी के ऑफर और प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि के लिए कहां खतरे वाला दिन होगा शनिवार

धनु राशि के जातक लाल रंग का वस्त्र दान करने से आपको फायदा मिलेगा। नए बिजनेस की शुरुआत के साथ ही धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करें फायदा होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी की जरूरत है। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है।

मकर राशि के लिए रिश्ते बन सकते हैं मुसीबत

नीलम का दान करने से राशिफल 21 फरवरी 2026 में मकर राशि की किस्मत चमक सकती है। मानसिक तनाव की वजह से आप परेशान रह सकते हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से आपके रिश्ते हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। परिवार से विवाद और क्रोध दिखाना आज नासमझी है।

राशिफल 21 फरवरी 2026 में देखें कुंभ राशि की स्थिति

कुंभ राशि के जातक जरूरतमंदों को दान देने से आपको लाभ मिल सकता है। शादी के प्रस्ताव आएंगे और आपका रिश्ता भी तय हो सकता है। शेयर मार्केट में लाभ मिलने की आशंका है। सेहत के लिहाज से दिन खुशनुमा नहीं रहने वाला है। फिजूल खर्ची पर ध्यान देने से ही बात बन सकती है।

मीन राशि को कहां मिलेगा फ़ायदा तो कहां मिलेगी मुंह की

मां की सेवा करने से मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 21 फरवरी 2026 खुशनुमा हो सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के योग नजर आ रहे हैं तो करियर में उतार-चढ़ाव की वजह से आप स्ट्रेस में हो सकते हैं। इस दौरान पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा हालांकि आप ब्रेकअप से भी गुजर सकते हैं।

Exit mobile version