Rashifal 29 October 2026: करवाचौथ पर क्या है 12 राशियों के लिए चमत्कारी उपाय, किस पर पड़ेगा गुरुवार भारी और किसकी होगी बल्ले-बल्ले

Rashifal 29 October 2026: 12 राशियों के लिए आखिर गुरुवार का दिन किन मामलों में खास है और कहां आपको नुकसान होने की संभावना है। आइए जानते हैं किस्मत की कृपा क्या बता रही है और कौन सा उपाय जरूरी है।

Rashifal 29 October 2026

Photo Credit- Google Rashifal 29 October 2026

Rashifal 29 October 2026: राशियों की तरह ग्रह और नक्षत्र की दशा बदलती है और इसके साथ ही आपकी जिंदगी में परिवर्तन के योग भी नजर आते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर दिन आपका एक जैसा हो। इस सबके बीच गुरुवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का दिन है जहां करवा चौथ का व्रत भी रखा जा रहा है। ऐसे में शुक्र ग्रह का उदय बताया जा रहा है। 12 राशियों के लिए राशिफल 29 अक्टूबर 2026 किन मायनों में खास होने वाला है। आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा उपाय जरूरी बताया गया है।

Rashifal 29 October 2026 में मेष राशि की जानें किस्मत

मेष राशि के लिए अगर गुरुवार की किस्मत की बात करें तो आलस लगा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें। खर्चे पर कंट्रोल रखना जरूरी बताया गया है। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से फायदा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में खुश रहेंगे विवाद से बचें।

वृष राशि के लिए जानें भाग्यफल

वृष राशि के जातक के लिए बेहद खास दिन हो सकता है जहां आर्थिक स्थिति काफी हितकारी बताई गई है। रुके हुए धन वापस मिलेंगे जिसकी शायद आपने उम्मीद भी नहीं की थी। ऑफिस में जिम्मेदारियां मिलेगी जो आपके लिए प्रमोशन के रास्ते खोलेंगे। माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई प्रसाद चढ़ाएं फायदा होगा। पति से प्यार की बात करें और सम्मान करें।

मिथुन राशि के लिए जानें क्या है किस्मत में

राशिफल 29 अक्टूबर 2026 में मिथुन राशि के जातक के लिए आज एनर्जी और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहने वाली है। नौकरी और बिजनेस में आपके लिए फायदे ही फायदे होने वाले हैं। आय के साथ-साथ खर्चे में बढ़ोतरी की भी संभावना नजर आ रही है तो वहीं आर्य बस्ती का दान करना आपके लिए फायदेमंद बताया गया है।

कर्क राशि के लिए क्या है भाग्यफल

कर्क राशि के लिए गुरुवार यानी करवा चौथ का दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करने से फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी खुशनुमा रहने वाला है। प्रोफेशनल चीजों को पर्सनल करने की गलती ना करें। आज स्ट्रेस कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

क्या है सिंह राशि की किस्मत में खास

सिंह राशि के लिए किस्मत की बात करें तो मान सम्मान में वृद्धि होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। आय में वृद्धि के संकेत नजर आ रहे हैं तो निवेश करने से फायदा होगा। जो भी करें सोच समझकर करें तो तांबे के लोटे में सूर्य को जल चढ़ाने से फायदा होगा। पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा।

क्या है कन्या राशि के लिए किस्मत में

कन्या राशि के लिए किस्मत की बात करें तो आज कोई भी फैसला लेने में पीछे ना रहे क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। जॉब को लेकर कोई भी गलती ना करें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

तुला राशि क्या करें खास

तुला राशि के लिए किस्मत की बात करें तो राशि 29 अक्टूबर 2026 में सबको खुश करने की गलती आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। खर्चे पर ध्यान दें और सेहत का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सफेद वस्त्र पहनने से लाभ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी बीतेगी।

 

वृश्चिक राशि के लिए क्या है योग

वृश्चिक राशि के जातक फिजूल खर्ची पर ध्यान देने की आज जरूरत बताई गई है। सही लोगों का साथ मिलेगा। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से फायदा हो सकता है। इसके साथ ही जहां सफलता के बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा वहां से भी खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर का ध्यान रखें।

राशिफल 29 अक्टूबर 2026 में धनु राशि का योग

धनु राशि के लिए किस्मत की बात करें तो बिना सोचे समझे कोई भी प्लानिंग आज ना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से फायदा होगा तो वही जॉब में आज ऑप्शन मिलेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ ही आपको आय में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि के लिए किस्मत की क्या है दशा

मकर राशि के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद है। करियर को लेकर अगर आपको कोई भी दिक्कत आ रही थी तो हल निकल सकता है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं तो बड़ी कंपनियों से जॉब कैसे ऑफर आ सकते हैं। पीपल में सरसों के तेल का दिया चलने से लाभ मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में मतभेद से बचें।

कुंभ राशि के लिए क्या है उपाय

कुंभ राशि के लिए किस्मत की बात करें तो आज रुके हुए सभी पैसे आपको वापस मिलेंगे समय की कमी हो सकती है लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस रखना जरूरी बताया गया है। पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से फायदा होगा।

मीन राशि की क्या है दशा

मीन राशि के जातक राशिफल 29 अक्टूबर 2026 में गरीबों को पीले वास प्रदान करें फायदा होगा। किसी भी काम का बोझ आपको दबा सकता है तो ऐसे में समर्थ के हिसाब से ही जिम्मेदारियां लें। किसी को पैसे देने से बचें क्योंकि यह वापस आपको नहीं मिलेंगे।

 

 

Exit mobile version