Rashifal 8 May 2026: जिंदगी में ग्रह और नक्षत्र के बदलने के साथ हर किसी को बदलाव का सामना करना पड़ता है। इस सब के बीच अगर आप भी उस लिस्ट में है जो उपाय देखकर उस दिन को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। अगर हां तो राशिफल 8 मई 2026 आपके लिए किस मामले में फायदेमंद तो कहां नुकसान दायक होने वाला है। आइए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातक तक के लिए क्या कहता है आपका भाग्य और कहां आपको संभलकर रहने में ही भलाई है।
Rashifal 8 May 2026 में जानें मेष राशि के लिए भाग्यफल
मेष राशि के जातक के लिए अगर शुक्रवार में किस्मत की बात करें तो चना दान करने से आपको लाभ मिल सकता है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं तो आज का दिन आपका काफी एनर्जेटिक रहने वाला है। धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर की हर बात मानने के लिए आप तैयार रहेंगे।
कहां वृष राशि के लिए है खतरा
शादीशुदा जिंदगी में वृष राशि के जातकों को विश्वास बनाकर रखना बेहद जरूरी है। दान पुण्य करने से फायदा होगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। मौसमी बीमारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं तो ऐसे में सावधान रहने में ही आपकी भलाई है।
क्यों भरोसा करने से बचें मिथुन राशि
कुत्ते की सेवा करने से मिथुन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है। भाई बहन की शादी की वजह से घर में माहौल खुशनुमा रहेगा और पैसे के साथ-साथ कमाई के लिए आज का दिन बेहतर है। शुक्रवार को आपको प्यार में धोखा मिल सकता है तो ऐसे में सचेत रहे और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
कर्क राशि के लिए क्या बताया गया है किस्मत में
कर्क राशि के जातक के लिए अगर राशिफल 8 मई 2026 की बात करें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है। ब्रेकअप की वजह से आप परेशान हो सकते हैं तो सेहत को लेकर दिन आज मिला-जुला रहने वाला है। जॉब में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और सीनियर से बहस हो सकती है।
कहां सिंह राशि को मिलेगा लाभ
मेहमान आने की वजह से घर में जहां एक तरफ व्यस्तता बनी रहेगी तो दूसरी तरफ खुशनुमा माहौल भी रहेगा। गाय की सेवा करने से फ़ायदा होगा। आज शादी के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। मौसमी बीमारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ बॉन्डिंग बनाने की जरूरत है।
कन्या राशि के लिए क्या कहा गया किस्मत में
कन्या राशि के जातक के लिए अगर किस्मत की बात करें तो सुंदरकांड का पाठ करने से शुक्रवार को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा परिवार की वजह से आप परेशान रहेंगे और उनकी कमी खल सकती है। जॉब में आज धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं प्रमोशन के योग भी नजर आ रहे हैं।
राशिफल में जानें तुला राशि की किस्मत
शुक्रवार राशिफल 8 मई 2026 में माता-पिता की वजह से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो वहीं संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने प्यार का इजहार भी करेंगे और आपकी जिंदगी खुशनुमा बन सकती है। शादी के लिए रिश्ते आएंगे और धार्मिक स्थान पर भी आप जा सकते हैं।
कहां रिश्ते पर ध्यान दे वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक हरी वस्तुओं का दान करें फायदा होगा। बारिश में भीगने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि के साथ-साथ लव लाइफ की काफी रोमांचक होने वाला है। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन पार्टनर के साथ रिश्ता खराब हो सकता है।
धनु राशि के लिए क्या है शुक्रवार को लकी
धनु राशि के जातक के लिए पीली वस्तु या केले का दान करना लाभदायक होगा। गाड़ी या जमीन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी के लिए संभल जाए। तबीयत बिगड़ सकती है तो ऐसे में सावधान रहे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
कहां सतर्क रहे मकर राशि के जातक
मकर राशि के जातक के लिए राशिफल 8 मई 2026 की बात करें तो गेहूं और गुड़ का दान करने से लाभ मिल सकता है। आंख दर्द की वजह से परेशानी हो सकते हैं। बिजनेस में दुश्मनी मोल ना ले। वहीं दोस्त और परिवार के साथ आप क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
राशिफल 8 मई 2026 में कुंभ राशि का दिन
कुंभ राशि के जातक के लिए शुक्रवार की किस्मत की बात करें तो लोहा और तेल का दान करने से आपको फायदा होगा। जमीन खरीदने के योग नजर आ रहे हैं तो इसके अलावा सेहत मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं।
मीन राशि के लिए कहां है खतरा
मीन राशि के जातक के लिए राशिफल 8 मई 2026 की बात करें तो सेहत आज हितकारी नहीं है। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में के लिए आज दिन मुश्किलें साबित करने वाली है । बिजनेस में दोस्त और पार्टनर पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
