Honda Discount Offers: 2025-26 वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में कई वाहन कंपनियां अपने लोकप्रिय मॉडलों पर छूट प्रदान करती हैं। मार्च में होंडा मोटर्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर डिस्काउंट दे रही है। ऐसे में अगर आप इस महीने नई गाड़ी घर लाने की सोच रहे हैं, तो इससे अच्छा टाइम नहीं हो सकता है। होली के बाद भी काफी लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं। साथ ही कार निर्माता नए वित्तीय वर्ष से पहले अपने पुराने स्टॉक को खत्म करना चाहते हैं। यही वजह है ग्राहकों को सस्ते दाम पर नई कार मिल सकती है।
Honda Discount Offers: होंडा अमेज
जापानी कार निर्माता होंडा कार्स इंडिया के मुताबिक, होंडा अमेज सेडान गाड़ी पर 57000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार की शुरुआती कीमत 747790 रुपये एक्सशोरूम है। कंपनी ने इसके फ्रंट में नया बंपर, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ एलईडी सेटअप दिया गया है। ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ कई सेफ्टी खूबियों को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है।
होंडा एलिवेट एसयूवी तगड़ा डिस्काउंट
वहीं, होंडा एलिवेट एसयूवी पर 181000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 1159890 रुपये एक्सशोरूम रखी गई है। कार मेकर ने इसमें अपराइट ग्रिल, फ्लैट बोनट और स्टाइलिश लुक मिलता है। साथ ही इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ ढेर सारे दमदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, हिल असिस्ट और एडीएएस पैक भी देखने को मिलता है।
होंडा सिटी हाइब्रिड पर धांसू छूट
इसके अलावा, होंडा सिटी सेडान गाड़ी पर 156000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी ने इसकी कीमत 1195300 रुपये एक्सशोरूम रखी है। वहीं, इसके सिटी ई-एचईवी यानी हाइब्रिड मॉडल पर 197000 रुपये तक की छूट दे रहा है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1999900 रुपये तय की गई है। कंपनी ने इसकी फ्रंट ग्रिल को डायमंड चेक्ड लुक प्रदान किया है। इसमें केबिन एयर फिल्टर के साथ कई दमदार सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। सेडान में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड मॉडल में धांसू माइलेज मिल सकती है।
होंडा डिस्काउंट ऑफर्स का जल्दी उठाएं फायदा
बता दें कि कार कंपनी होंडा सिर्फ मार्च महीने तक ही इस डिस्काउंट ऑफर्स को जारी रखेगी। ऐसे में अगर आप होंडा के इस दमदार और आकर्षक डील्स का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको 31 मार्च 2026 तक इन ऑफर्स का फायदा लेना होगा। साथ ही यह डिस्काउंट ऑफर कार डीलरशिप के स्टॉक पर निर्भर करता है। ऐसे में इन डील्स की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा कार डीलर से संपर्क करें।
