एडवेंचर बाइक के शौकीन हैं? तो Royal Enfield Himalayan 440 का करिए इंतजार, कम बजट में मिलेगी हाई क्लास परफॉर्मेंस; जानें लीक्स

Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफील्ड ने लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 एडवेंचर मोटरसाइकिल अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में तहलका मचा सकती है।

Royal Enfield Himalayan 440

Photo Credit: Google

Royal Enfield Himalayan 440: फेमस टू व्हीलर कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अगले कुछ सालों के लिए स्पेशल प्लान बना रखा है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इन दिनों दो पहिया वाहन कंपनी की एक अपकमिंग एडवेंचर बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 की चर्चा चल रही है। लीक्स के मुताबिक, अगर आप हिमालयन 411 मोटरसाइकिल को पसंद करते हैं, तो संभावना है कि आपको यह आगामी बाइक भी भा सकती है। कंपनी अपकमिंग बाइक को थोड़ा अफोर्डेबल श्रेणी में पेश कर सकती है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 का आकर्षक डिजाइन बनाएगा दीवाना

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 बाइक का डिजाइन काफी हद तक हिमालयन 411 मोटरसाइकिल की तरह हो सकता है। नई हिमालयन 440 बाइक में ऊंचा फ्रंट फेंडर, फॉर्क गैटर्स, गोल हेडलैंप, एक छोटा विंडस्क्रीन और गोल रियर-व्यू मिरर देखने को मिल सकता है। साथ ही फ्यूल टैंक, साइड रैक, स्प्लिट सीट और ऊपर की ओर उठा हुआ एग्जॉस्ट दिया जा सकता है।

वहीं, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो इस आगामी एडवेंचर बाइक में फ्रंट साइड पर 21 इंच और रियर में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्यूब वाले ड्यूल पर्पस टायरों के साथ स्टैंडर्ड वायर स्पोक व्हील्स मिलते हैं या फिर क्रॉस स्पोक रिम्स, जो ट्यूबलेस टायरों को सपोर्ट करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें ट्रिगर नेविगेशन और स्विच करने लायक एबीएस जैसे फीचर्स जोड़ सकती है। साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स नहीं मिलने की उम्मीद जताई गई है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 की परफॉर्मेंस मचाएगी धमाल

कई रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 बाइक पुरानी मोटरसाइकिल हिमालयन 450 से कम बजट में आ सकती है। जबकि पुरानी 411 बाइक की डिमांड और खूबियों के लोग आज भी दीवाने हैं। यही वजह है कि यह मोटरसाइकिल 450 और 411सीसी के इंजन के बीच की खाली जगह को भरेगी। इसमें 443सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है। यह 25bhp की ताकत और 34Nm का टॉर्क पैदा कर सकती है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलने की आशंका है।

कब तक देगी दस्तक और क्या है लीक प्राइस?

उधर, आगामी एडवेंचर बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 को साल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। इसका दाम 2.39 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। ऐसे में यह बाइक उन लोगों के लिए सही रह सकती है, जो कम बजट में एडवेंचर बाइक चाहते हैं। हालांकि, अभी तक बाइक कंपनी की तरफ से इस बाबत कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Exit mobile version