Honda City Facelift: अगर आप सेडान कार के चाहने वाले हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। क्यों होंडा सिटी बहुत जल्द नए अवतार में आने वाली है। कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन जल्द पेश कर सकती है। ये एक मिड साइज सेडान कार है, जिसमें कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। खबरों की मानें तो इसे मई को लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस कार की काफी डिमांड है। हर महीने ये 500 से 1000 यूनिट बिक जाती है। ऐसे में कंपनी को इसके फेसलिफ्ट वर्जन से काफी उम्मीदे हैं। होंडा की ये 5वीं पीढ़ी की कार होगी। हालांकि इसके इंजन में कंपनी कोई नया बड़ा बदलाव नहीं करेगी, इस तरह की खबरें भी चल रही हैं। चलिए जानते हैं, कार में क्या कुछ नया मिल सकता है।
1-Honda City Facelift का लुक कैसा होगा?
होंडा सिटी फेसलिफ्ट कार के लुक में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। खबरों की मानें तो ये Honda Civic से काफी मिलती-जुलती हो सकती है। इसके फ्रंट में स्पोर्टी हनीकॉम्ब पैटर्न मिल सकता है। हेडलाइट्स को पहले से ज्यादा शार्प बनाया जा सकता है।
2-होंडा सिटी सेडान के एक्सटीरियर में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
इसके फ्रंट बंपर में एयर इंटेक्स बड़े हो सकते हैं। इस सेडान को पहले से ज्यादा अट्रेक्टिव बनाने के लिए 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स में ग्राफिक्स को जोड़ा जा सकता है। वहीं, कंपनी इसे कुछ नए रंगों में भी पेश कर सकती है। होंडा सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन में छोटे-छोटे बदलाव कर सकती है।
3-खास सीटों के साथ मिल सकता 360-डिग्री कैमरा
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है। वहीं, इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। गाड़ी को पहले से ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कंपनी इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड सीटें जोड़ सकती है। वहीं, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जोड़ा जा सकता है। इन बदलावों के बाद कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा बदल जाएगा।
4-पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी होंडा सिटी फेसलिफ्ट
होंडा सिटी फेसलिफ्ट की सुरक्षा को कंपनी पहले से ज्यादा बढ़ा सकती है। इसमें लेवल 1 का ADAS जोड़ सकती है। कंपनी इसमें अलग से एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स को जोड़ सकती है।
5-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी बढ़ाएगी माइलेज
होंडा सिटी के फेसलिफ्ट वर्जन का माइलेज बढ़ाने के लिए कंपनी इसके टॉप मॉडल में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दे सकती है। इसकी स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक माइलेज भी बढ़ाएगी और प्रदूषण को भी कम करेगी। अगर नई होंडा सिटी में कंपनी ये खूबी जोड़ देती है तो ये पहले से ज्यादा पावरफुल हो जाएगी।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत और लॉन्चिग
होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कंपनी 22 मई 2026 को लॉन्च कर सकती है। बेहरहाल अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 15 लाख से लेकर 25 लाख के आस-पास की ऑन रोड कीमत पर पेश किया जा सकता है। इसके हाइब्रिड वेरियंट की कीमत पहले से ज्यादा बढ़ सकती है।
