Tata Aeris : देश की जानी-मानी कंपनी टाटा 25 सितंबर 2026 को ऑटो मार्केट में एक बेहद पावरफुल सेडान कार लॉन्च करने जडा रही है। टाटा एरिस को लेकर कहा जा रहा है कि, ये मिडिल क्लास ही नहीं बल्कि सेडान गाड़ियों के शौकिनों के लिए वरदान साबित होने वाली है। क्योंकि ये सेफ्टी के साथ प्रीमियम लुक और फीचर्स से लैस होगी। इस दिवाली अगर आप कोई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो टाटा एरिस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। जिसमें इसका डिजाइन कुछ हद तक दिख रहा है। लेकिन इसके असली फीचर्स और कीमता का खुलासा लॉन्च के दौरान ही होगा। टाटा एरिस की लॉन्च से पहले कुछ फीचर्स लीक हुए हैंं। जिसके कारण ये ग्राहकों का ध्यान खीचं रहे हैं। ये गाड़ी टाटा टिगोर का अपडेट वर्जन है।
Tata Aeris सुरक्षा में होगी 1 नंबर
टाटा एरिस की एक एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट सेडान कार है। जो सेफ्टी की 5 स्टार रेटिंग से लैस हो सकती है। इसके सभी मॉडल में 6 एयरबैग मिल सकते हैं। ये हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी के साथ दस्तक दे सकती है। इसमें 360 डिग्री कैमरे के साथ ABS और EBD की सुविधा मिल सकती है। वहीं, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरे से भी लैस हो सकता है।
टाटा एरिस का इंजन, माइलेज और परफॉर्मेस
टाटा की अपकमिंग सेडान कार में पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन मिल रहे हैं। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क को जनरेट कर सकता है। वहीं, इसका सीएमजी वेरियंट 73.5 PS की पावर और 95 Nm का टॉर्क दे सकता है। ये दोनों ही 5 ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ सकती हैं। पेट्रोल पर पर 19.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। वहीं, सीएनजी पर 28.6 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज दे सकता है। ये गाड़ी 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है।
टाटा की नई सेडान कार का कैसा होगा लुक?
टाटा एरिस के लुक में कंपनी कई बड़े बदलाव कर सकती है। इसका बंपर टाटा कर्व से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें नए शार्प LED हेडलाइट्स, इंटीग्रेटेड LED DRLs और LED फॉग लैंप्स मिल सकते हैं। वहीं , 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सिस्टम मिल सकता है।
बड़ा बूटस्पेस और आरामदायक सीट्स
टाटा एरिस में ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है। इसकी सीएनजी किट कार के फर्श के नीचे फिक्स होने की खबर है। जिसके कारण इसका बूट स्पेस 419 लीटर के आस-पास हो सकता है। टाटा एरिस को लेकर एक बड़ी खबर ये भी है कि, कंपनी इसमें छोटे साइज की सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ दे सकती है। इसके लुक को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दे सककती है।
Tata Aeris की संभावित कीमत और मुकाबला
टाटा की नई सेडान कार के बजट फ्रेंडली गाड़ी बताई जा रही है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे मार्केट में 5.49 लाख की शुरुआती एक्सशोरुमं कीमत में लॉन्च कर सकती है। इसका टॉप वेरियंट 10 लाख से कम की एक्स शोरुम कीमत पर आ सकता है। मार्केट में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire , Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
