Suzuki Small Electric Car Sky EV के लॉन्च होते ही छा गए ये 3 फीचर्स! जानें किन लोगों के लिए है बेस्ट?

Suzuki Small Electric Car Sky EV: सुजुकी e SKY इलेक्ट्रिक कार को जापान में रिवील कर दिया गया है। ये प्रीमियम फीचर्स से लैस कार है। इसके फीचर्स दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।

Suzuki Small Electric Car Sky EV

Picture Credit: Google

Suzuki Small Electric Car Sky EV:  सुजुकी ने अपनी बेहद खास Suzuki e SKY इलेक्ट्रिक कार को जापान में 6 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया है। ये अभी भारत या फिर अन्य ग्लोबल मार्केट में नहीं आयी है। लेकिन इसके फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। ये एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट सिटी कार है। भारत में इसे  eWX कॉन्सेप्ट  पर उतारा जा सकता है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। भारत में आती है, तो इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम रखी जा सकती है। इसका मुकाबला   MG Comet EV और Tata Tiago EV से हो सकता है।

Suzuki Small Electric Car Sky EV में क्या मिल रहा यूनिक 

जापान में लॉन्च हुई सुजुकी की सबसे छोटी Suzuki e-Sky इलेक्ट्रिक कार में कंपनी ने कुछ यूनिक फीचर्स दिए हैं। इस ईवी के वेहिकल-टू-लोड फीचर से अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक खास डायरेक्ट हीट-पंप और एयर-हीटेड इलेक्ट्रिक हीटर दिया गया है, जो ठंडे मौसम में केबिन को गर्म रखने के दौरान बैटरी की खपत को कम करने में मदद करता है। भारी ट्रैफिक में चलाने के लिए इजी ड्राइव पेडल मिल सकते हैं। चार्जिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें EV-स्पेसिफिक रूट प्लानिंग के साथ कनेक्टेड नेविगेशन की खूबी दी गई है। तंग गलियों में पार्किंग के लिए अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट टर्निंग रेडियस मिल रहा है।

Suzuki e-Sky इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और रेंज

इसमें 26kWh का LFP बैटरी पैक मिल रहा है। ये 310 किमी री रेंज दे सकती है। इसके इंटीरियोर को सम्राट बनाने के लिए 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की खूबी दी गई है।सुजुकी की ये ईवी 63 से 64 BHP की अधिकतम पावर को जनरेट करती है।

सुजिकी की ईवी की सुरक्षा और कीमत

सेफ्टी के लिए इसमें ADAS मिल रहा है। पार्किग के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिल रहा है। सुजुकी की इस नई इलेक्ट्रिक को जापान में भारतीय कीमत अनुसार 21.2 लाख से लेकर 27.9 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया है। खबरों की मानें तो चीन में इसकी कीमत कम हो सकती है।

Exit mobile version