Kia PV7 Electric Van क्या होगी चलता-फिरता लिविंग रूम? रेंज के साथ लीक हुई फुल डिटेल्स

Kia PV7 Electric Van: किआ PV7 इलेक्ट्रिक वैन अभी लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ये एक प्रीमियम कार साबित हो सकती है।

Kia PV7 Electric Van

Picture Credit: Google

Kia PV7 Electric Van: किआ बहुत जल्द एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वैन लेकर आ रही है। किआ  PV7 इलेक्ट्रिक वैन की लॉन्चिग, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। ये वैन चलता-फिरता लिविंग रूम बताई जा रही है। जिसमें बैठकर मीटिंग की जा सकती है और  ट्रैवलिंग में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये प्रीमियम मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक वैन अगर ये भारत में आती है तो इसका मुकाबला Toyota Vellfire और BYD e6 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा। ये 9 और 11 सीटर कार हो सकती है।

Kia PV7 Electric Van में क्या मिल सकता है सबसे हटकर

किआ पीवी7 इलेक्ट्रिक वैन की ड्राइवर सीट के हिस्से को अपनी मर्जी से बदल सकेंगे। इस कार को कार्गो वैन, पैसेंजर टैक्सी और वीकेंड पर कैंपिंग वैन में बदला जा सकेगा। खबरों की मानें तो इसे हाई-स्ट्रेंथ ट्यूब्युलर स्टील से बनाया गया है। जिसे अपनी मर्जी से बदला जा सकेगा। इसकी स्टीयरिंग व्हील को मोड़कर एक डेस्क लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसके स्क्रीन्स और डैशबोर्ड को ऑफिस टेबल की तरह यूज किया जा सकेगा। खबरों की मानें तो वैन के फर्श, छत और दीवारों पर खास रेलिंग दी गई है। इसकी लंबाई 5.35 मीटर की होगा। इसका इंटारियर आपको बिल्कुल घर जैसी वाइब देगा।

किआ पीवी7 इलेक्ट्रिक वैन की बैटरी , रेंज , सेफ्टी और अन्य लीक फीचर्स

Kia PV7 Electric Van स्पेसिफिकेशन
बैटरी 76 kWh से लेकर 84 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिल सकता है।
रेंज 460 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
टायर 19-इंच के एरोडायनामिक अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी लेवल 2+ ADAS की सेफ्टी मिल सकती है। वहीं, डिजिटल मिरर की सुविधा भी मिल सकती है।
ब्रेक चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं।
खास फीचर रीजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम मिल सकता है।
ऑफ रोडिंग ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आ सकती है।
पावर 250hp की पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है।
चार्जर 800V का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। ये 22 मिनट में 80 फीसदी तक गाड़ी को चार्ज कर सकता है।
ऑफ रोडिंग फीचर्स ऑफ रोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव के साथ स्नो, मड और सेंड जैसे मोड मिल सकते हैं। वहीं, लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी खराब रास्तों पर गाड़ी को स्मूथ बनाएगी।

 

किआ PV7 इलेक्ट्रिक वैन की संभावित कीमत

अभी तक किआ PV7 इलेक्ट्रिक वैन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 70 लाख के आस- पास की एक्सशोरुम कीमत में लॉन्च कर सकती है।

Exit mobile version