Simple Arrive Electric Scooter क्या बड़ी फैमिली वालों के लिए बनेगा वरदान? जानें लीक फीचर्स-कीमत

Simple Arrive Electric Scooter : सिंपल अराइल इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 सिंबतर 2026 को लॉन्च हो रहा है। इसके आने से पहले ही लीक फीचर्स चर्चा में बने हुए हैं। अगर आप किसी दो पहिया ईवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये ले सकते हैं।

Simple Arrive Electric Scooter

Picture Credit: Google संभावित फोटो

Simple Arrive Electric Scooter : अगर आप किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार देसी कंपनी सिंपल के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लीक फीचर्स पर नजर डालें।  सिंपल अराइव इलेक्ट्रिक स्कूटर  को 2 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।  इसमें कंपनी तमाम सारे हाईटेक फीचर्स के साथ पावरफुल बैटरी,  रेंज और परफॉर्मेंस दे सकती है।  खबरों की मानें तो ये एक फैमिली स्कूटर होगा जो बड़े परिवारों के लिए अच्छा साबित होगा।

Simple Arrive Electric Scooter बड़ी फैमिली के लिए होगा बेस्ट

सिंपल अराइव इलेक्ट्रिक स्कूटर में ‘फ्लैट और लंबी’ सीट मिल सकती है। जो प्लस साइज लोगों के साथ ज्यादा लोगों को आराम से बैठने में मदद करेगी। खबरों की मानें तो Simple Arrive में सामने पैर रखने की जगह को पूरी तरह सपाट और बड़ा रखा गया है। इस पर बड़ा और भारी सामान आसानी से रखकर ले जा सकते हैं। रोजमर्रा के काम इससे बेहद आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें लंबी और चौड़ी सीट, सीधा राइडिंग पोस्चर, फ्लैट फुटबोर्ड और बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है। इसमें मॉर्डन एलईडी लाइटिंग सेटअप के साथ टेलीस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और फ्रंट डिस्क ब्रेक व अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।

सिंपल अराइव इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, रेंज और सेफ्टी फीचर्स

Simple Arrive Electric Scooter  स्पेसिफिकेशन
बैटरी 3.5 kWh और 3.7 kWh की बैटरी मिल सकती है।
कनेक्टिविटी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन टीएफटी या एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। ये टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देगा। रिवर्स मोड और ओटीए अपडेट्स दे सकते हैं।
रेंज इस बैटरी से 180 किमी की रेंज मिल सकती है।
स्पीड 85 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
मोटर मिड-माउंटेड या हब मोटर मिल सकती है।
राइडिंग मोड राइड , ईको और डैश जैसे ड्राइविंग मोड्स मिल सकते हैं।
ब्रेक कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डिस्क और ड्रम ब्रेक मिल सकते हैं। इसमें जियो-फेंसिंग और ट्रैकिंग और साइड स्टैंड कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
होम चार्जर 750W के होम चार्जर 4 से 5 घंटे में चार्ज कर सकता है। ये थर्मल मैनेजमेंट और डीप स्लीप मोड से लैस होगी।

 

सिंपल अराइव इलेक्ट्रिक स्कूटर की संभावित कीमत

अभी तक सिंपल अराइव इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.30 लाख से लेकर 1.40 लाख के आस-पास उतार सकती है। मार्केट में इसका मुकाबला Ather Rizta, TVS Orbiter और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से हो सकता है।

Exit mobile version