Tata Avinya EV : टाटा एक और नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने जा रही है। खबरों की मानें तो टाटा अविन्या ईवी साल 2026 के अंत या फिर 2027 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इस गाड़ी को फर्स्ट टाइम टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खबरों की मानें तो इसमें लाउंज जैसा कैबिन स्पेस मिल सकता है। इसकी सीटें घूमने वाली हो सकती हैं। वहीं, इसमें पावरफुल बैटरी के साथ लंबी रेंज मिल सकती है।
Tata Avinya EV में क्या मिल सकता है यूनिक?
टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक कार में कंपनी बिना किसी स्क्रीन वाला ‘नो-स्क्रीन’ इंटीरियर दे सकती है। इसे सिर्फ आवाज से ही कंट्रोल किया जा सकेगा। स्टीयरिंग व्हील के ऊपर वॉइस कमांड कंट्रोल मिल सकता है। टाटा की इस गाड़ी को कंपनी लग्जरी बनाने के लिए इसमें लाउंज जैसी कैबिन स्पेस दे सकती है। इसकी आगे की सीटें 360-डिग्री घूम सकती हैं, जिससे आप रुकने पर पीछे बैठे यात्रियों की तरफ मुंह करके बातचीत कर सकते हैं। वहीं, पैरानॉमिक स्काई-रूफ मिल सकता है। इसमें टाटा रोल्स रॉयस स्टाइल डोर्स जे सकती है। इसके दरवाजे बटरफ्लाई और स्यूसाइड डोर्स हो सकते हैं। वहीं, हर सीट पर पर्सनल हेडरेस्ट स्पीकर मिल सकता है।
टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और परफॉर्मेंस
| Tata Avinya EV | स्पेसिफिकेशन |
| बैटरी | 80 kWh और 95 kWh की दो लिथियम-आयन बैटरी मिल सकती हैं। ये वाटरप्रूफिंग हो सकती है। |
| रेंज | 500 से 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। |
| चार्जर | इसका अल्ट्रा फास्ट चार्जर 30 मिनट में 0 से 80% तक बैटरी को चार्ज कर सकता है। |
| स्पीड | 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। |
| मोटर | मोटर 300 bhp का पावर को जनरेट कर सकती है। |
| ऑफ रोडिंग फीचर | ऑफरोडिंग के लिए ऑल-व्हील ड्राइव मिल सकते हैं। |
| सेफ्टी | क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। |
| ब्रेक | सभी टायरों में डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं। |
| डैशबोर्ड | लेवल 2 ADAS मिल सकता है। वहीं, कंपनी अपना नया पेटेंटेड डैशबोर्ड दे सकती है। |
टाटा अविन्या ईवी की अनुमानित कीमत
टाटा अविन्या ईवी की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी इसे 50 लाख से लेकर 60 लाख के आस-पास की कीमत में उतार सकती है। ये इलेक्ट्रिक कार जेन-3 बोन-इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बनाई जा रही है। जिसके कारण ये काफी प्रीमियम और सुरक्षित होगी।
