8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आखिरी मौका! केंद्र सरकार इस चीज के लिए जारी की अंतिम तिथि; जानें सबकुछ

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग का लंबे समय से इंतजार कर रहे है। वहीं कमेटी ने अंतिम तिथि जारी कर दी है।

8th Pay Commission

फाइल फोटो

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतन आयोग का लंबे समय से इंतजार कर रहे है। हालांकि कमेटी के गठन के बाद भी अभी तक किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है। इसी बीच अब आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अंतिम मौका दिया है। 8वें वेतन आयोग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि “आठवें सीपीसी प्रश्नावली के उत्तर प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31.03.2026 तक बढ़ा दी गई है। सभी हितधारकों से अनुरोध है कि वे विस्तारित समय सीमा का सदुपयोग करते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत करें”। गौरतलब है कि कमेटी की तरफ से कर्मचारियों और अन्य विभागों से सुझाव मांगा गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आखिरी मौका – 8th Pay Commission

इससे पहले नए वेतन आयोग ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, संगठनों और हितधारकों से विचार आमंत्रित किए जाते हैं। आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने MyGov के सहयोग से भारत सरकार के कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, न्यायालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों से संरचित तरीके से (प्रश्नावली के माध्यम से) विचार, राय और सुझाव आमंत्रित किए हैं। अधिक जानकारी के लिए, 8cpc.gov.in पर जाएं। केवल MyGov के माध्यम से प्राप्त उत्तर ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रश्नावली द्विभाषी (अंग्रेजी/हिंदी) प्रारूप में है।

कब लागू हो सकता है नया वेतन आयोग?

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की तरफ से उम्मीद जताई जा रही थी, कि साल 2026 में 8th Pay Commission लागू हो सकता था, लेकिन अभी तक कमेटी गठन तक नहीं हुआ है। बता दें कि कमेटी गठन के बिना नया वेतन आयोग लागू होने संभव नहीं है। इसके अलावा कमेटी गठन के बाद भी 1.5 से 2 साल का समय लगता है, इसके बाद कमेटी केंद्र सरकार को रिपोर्ट साझा करती है।

रिपोर्ट का अध्यन करने के बाद सरकार की तरफ से लागू किया जाता है, यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि नए वेतन आयोग के लागू होने में करीब 2 साल का समय लग सकता है, यानि 8वां वेतन आयोग 2028 तक लागू हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कई एक्सपर्ट के मुताबिक 2028 तक नया वेतन आयोग तक लागू हो सकता है।

 

Exit mobile version