अमृतसर कटरा Vande Bharat Train रूट में हुआ बदलाव, यात्रा करने से पहले चेक करें महत्वपूर्ण डिटेल, जानें कबकुछ

Vande Bharat Train: अमृतसर-कटरा वंदे भारत ट्रेन का रूट बदल गया है। यात्रा करने से पहले महत्वपूर्ण डिटेल चेक करें, जैसे समय, स्टॉप और अपडेट, ताकि सफर सुरक्षित और सुविधाजनक हो।

Vande Bharat Train

फाइल फोटो

Vande Bharat Train: लगभग सभी रूटों पर देश के सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद Vande Bharat Train का संचालन जारी है। सबसे खास बात है कि यह ट्रेन कुछ घंटों में ही करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है, साथ ही एक दिन में आना जाना हो सकता है। अभी ये ट्रेन कई प्रमुख रूटों पर दौड़ रही है, जिसमे दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी शामिल है। इसके अलावा दक्षिण में भी इस ट्रेन का भौकाल है। इसी बीच अमृतसर-कटरा वंदे भारत ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है।  यह ट्रेन जालंधर होकर कटरा और अमृतसर जाती थी, लेकिन अब ये ट्रेन जालंधर नहीं जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जड़ी सभी अहम जानकारी।

अमृतसर कटरा Vande Bharat Train रूट में बदलाव

उत्तरी रेलवे के जम्मू डिवीजन के अनुसार, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस अब जालंधर शहर से होकर गुजरने वाले अपने पुराने मार्ग के स्थान पर गुरदासपुर और बटाला होते हुए चलेगी। ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह 6:40 बजे प्रस्थान करेगी और अमृतसर सुबह 11:40 पर पहुंचेगी। जम्मू तवी, पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला होते हुए यह ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 26405 अमृतसर से शाम 4:40 बजे रवाना होगी और रात 9:45 बजे कटरा पहुंचेगी। मालूम हो कि पहले यह ट्रेन जालंधर होकर चलती थी, लेकिन यात्री की सुविधाओं के लिए रूट में बदलाव किया गया है। बता दें कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णों देवी जी के दर्शन करने के लिए कटरा पहुंचते है।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत जान रह जाएंगे दंग

देश के सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद Vande Bharat Train के स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। सबसे खास बात है कि स्वचालित दरवाजे और जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली शामिल है। इसके अलावा ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट और स्वचालित घोषणा प्रणाली। एलईडी लाइटिंग और आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें शामिल है।

सबसे खास बात है कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर की रफ्तार से कुछ रूटों पर दौड़ती है, जिससे यात्रा का समय कम हो जाता है और यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच जाते है। ट्रेन के अंदर आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें और चौड़ी खिड़कियाँ, बोर्ड पर खानपान सेवाएँ और बायो-टॉयलेट, आधुनिक इंटीरियर के साथ प्रीमियम लुक मिलता है।

 

Exit mobile version