Delhi News: कर्मयोगी आवास योजना के तहत राजधानी के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदे घर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानें सबकुछ

Delhi News: अगर आप भी राजधानी दिल्ली में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Delhi News

फाइल फोटो

Delhi News: अगर आप भी राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। डीडीए यानि ( दिल्ली विकास प्राधिकरण) द्वारा कर्मयोगी आवास योजना के तहत 2 और 3 बीएचके के फ्लैट मुहैया कराया जा रहा है। इसकी जानकार खुद डीडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

दी जानकारी के अनुसार ये फ्लट पूरी तरह से रेडी टू मूव है। यानि अगर आप तुरंत अपने फ्लैट में रहने की सोच रहे है, तो आप यहां पर रह सकते है। चलिए आपको बताते है कि फ्लैट में रहने वाले लोगों को किस-किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

फ्लैट के अंदर मिलेंगी ये खास सुविधाएं

दी जानकारी के अनुसार इस फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिसमे – विशाल शहरी वन के सामने, नवनिर्मित घर उत्कृष्ट कनेक्टिविटी यूईआर II और जीटी करनाल रोड के निकट, हवाई अड्डे से 40 मिनट की ड्राइव, पूर्व सैनिकों की तैनाती के साथ उन्नत सुरक्षा, नरेला शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रहा है।

विशाल बालकनियाँ, पर्याप्त पार्किंग, बड़ा कॉमन स्पेस, सामुदायिक केंद्र/क्लब हाउस, मेट्रो कनेक्टिविटी शीघ्र ही उपलब्ध होगी, पूरी तरह से ऑनलाइन योजना, रेडी टू मूव, फ्रीहोल्ड संपत्ति, सैंपल फ्लैट भी देख सकते है। इसके अलावा योजना बंद होने की अंतिम तारीख 31 मई 2026 है। अगर कीमत की बात करें तो 2 बीएचके के फ्लैट 75.60 लाख से शुरू है। इसके अलावा 3 बीएचके की कीमत 106.45 लाख रूपये है।

फ्लैट खरीदने के लिए योग्ता – Delhi News

 

 

Exit mobile version