Delhi News: अगर आप भी दिल्ली में अपना घर लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि डीडीए की तरफ से कर्मयोगी आवास योजना के तहत बेहतरीन घर मुहैया कराया जा रहा है। सबसे खास बात है कि इस योजना के आवेदन की अंतिम तारीख में इजाफा किया गया है। ताकि आवेदनकर्ता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके साथ ही 25 प्रतिशत का डिस्कॉउंट भी दिया जा रहा है।
इस योजना की अनूठी विशेषता सभी श्रेणियों में 25% की एक समान छूट है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली में एक आदर्श निवास स्थान और एक आकर्षक अवसर है। इसके अलावा, फ्लैट बिल्कुल नए हैं, उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण के हैं और एक सुनियोजित विकासशील आवासीय केंद्र में स्थित हैं, जहां उत्कृष्ट कनेक्टिविटी है।
कर्मयोगी आवास योजना के तहत खरीदे अपना घर
डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बहुत ज़्यादा लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए, DDA कर्मयोगी आवास योजना को 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया है। नरेला के पॉकेट-6, 9 और 13, और A1-A4 में रहने के लिए तैयार (रेडी-टू-मूव-इन) फ़्लैट्स पर 25% की खास छूट का फ़ायदा उठाएँ।
More Time. More Opportunity. More Homes.
Due to overwhelming response, DDA Karmayogi Awaas Yojana has been extended till 30 June 2026.
Avail a 25% Special Discount on ready-to-move-in flats in Pocket-6, 9 & 13, A1-A4, Narela, exclusively for Serving & Retired Government… pic.twitter.com/gJg8esxnZN
— Delhi Development Authority (@official_dda) June 13, 2026
यह ऑफ़र सिर्फ़ मौजूदा और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए है। पॉकेट-6 और 9 में 1 BHK फ़्लैट्स पूरी तरह बिक चुके हैं। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर अभी बुक करें”।
योजना के तहत मिलेंगी ये खास सुविधाएं
दी जानकारी के अनुसार घर खरीदारों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमे – UER II और GT करनाल रोड के पास, एयरपोर्ट से 40 मिनट की ड्राइव, पूर्व सैनिकों की तैनाती से बेहतर सुरक्षा, नरेला एजुकेशन हब के तौर पर उभर रहा है। बड़े बालकनी काफी पार्किंग की जगह, बड़ी कॉमन स्पेस, कम्युनिटी सेंटर/क्लब हाउस, जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।
पूरी तरह ऑनलाइन स्कीम, रहने के लिए तैयार फ्लैट्स, फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी सैंपल फ्लैट्स देखने के लिए खुले हैं। इसके अलावा भी कई प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।