Financial Rule Change from 1st March 2026: मिनिमम बैलेंस से लेकर रेल टिकट के नियमों में बदलाव तक, 1 मार्च से इन नियमों में होगा बड़ा उलटफेर

Financial Rule Change from 1st March 2026: कल से नए महीने की शुरूआत होने जा रही है। हर महीने की पहली तारीख को कुछ वित्तीय बदलाव होते है।

Financial Rule Change from 1st March 2026

फाइल फोटो

Financial Rule Change from 1st March 2026: कल से नए महीने की शुरूआत होने जा रही है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को कुछ वित्तीय बदलाव होते है  जो आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर सीधा असर डालेंगे। चलिए आपको बताते है कि इस महीने क्या नए बदलाव होने जा रहे है?

रेल टिकटों के नियमों में बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक अनारक्षित टिकट प्रणाली मोबाइल ऐप 1 मार्च 2026 से बंद हो जाएगा। इसका पूरा काम नई Rail One ऐप से किया जाएगा। अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक/सीजन टिकट सभी इसी Rail One ऐप से बुक होंगे। जानकारी के मुताबिक इस एप से यात्री अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना। लाइव ट्रेन स्थिति / PNR ट्रैक करना, अन्य सेवाएँ जैसे रियायती ऑफ़र और भुगतान विकल्प शामिल है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

हर साल की तरह 1 मार्च को LPG, कमर्शियल गैस और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव संभव है। मार्च की सुबह ही नेचुरल गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिसका सीधा असर आपकी कार के फ्यूल के खर्च पर पड़ेगा और घरेलू बजट पर भी बोझ बढ़ सकता है। पिछले महीने कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में लगभग ₹49 तक बढ़ोतरी की थी।

यूपीआई पेमेंट में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

बता दें कि 1 मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम सुरक्षा और मजबूत होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए केवल यूपीआई पिन काफी नहीं होगी। बल्कि अब बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होने जा रहा है।

मिनिमम बैलेंस को लेकर भी हो सकता है बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक देश के कुछ बड़े सरकारी बैंक मिनिमम बैलेंस नियमों में बदलाव करने जा रही है। बता दें कि पहले अगर एक दिन खाते में पैसे कम हो जाते थे, तो बैंक की तरफ से पैन्लटी लगाई जाती थी, लेकिन अब यह नियम बदलकर पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर तय होगा कि जुर्माना लगेगा या नहीं।

 

Exit mobile version