Gold-Silver Price Today: हल्के उछाल के साथ महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में आयी गिरावट, जानें इन शहरों में क्या है दाम

Gold-Silver Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों को लेकर उछाल लगातार जारी है। हालिया खबरों की माने तो देश के विभिन्न राज्यों में सोने और चांदी के महंगे होने की खबर है।

Gold and Silver

Gold and Silver

Gold-Silver Price Today: देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों को लेकर उछाल लगातार जारी है। हालिया खबरों की माने तो देश के विभिन्न राज्यों में सोने और चांदी के महंगे होने की खबर है। सोने चांदी के मामलों पर खबर रखने वाले Indian Bullion and Jewelers Association द्वारा दी गई ताजा जानकारी की माने तो आज फिर एक बार इनके भाव बढ़े हैं। दिल्ली को लेकर बात की जाए तो यहां 24 कैरट शुद्ध सोने की कीमत अब 60000 रुपये के पार है तो वहीं चांदी के भी 72000 रुपये के पार जाने की सूचना है।

वर्तमान समय में सोने की कीमत

999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59345 रुपये प्रति दस ग्राम
995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59108 रुपये प्रति दस ग्राम
916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54360 रुपये प्रति दस ग्राम
750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44508 रुपये प्रति दस ग्राम

यह कीमत स्थान दर स्थान परिवर्तित होते रहेंगे क्योंकि इन दरों में अभी जीएसटी नहीं लागू की गई है। ये रेट Indian Bullion and Jewelers Association द्वारा जारी किए गए रेट हैं।

चांदी में दर्ज की गई हल्की गिरावट

सोने के कीमत में हल्की उछाल दर्ज की गई तो वहीं चांदी के कीमत के स्थिर होने की खबर है। खबरों की मोने तो बीते दिन चांदी 72000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से थी जबकी अभी ये हल्की गिरावट के साथ 71925 रुपये है।

दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों में सोने की कीमत

महानगर24 कैरेट ( 10 ग्राम सोना)
कोलकाता 60160 रुपये
चेन्नई 60600 रुपये
मुंबई 60160 रुपये
दिल्ली 60310 रुपये
अहमदाबाद60210 रुपये

मैसेज कर जान सकते सोने और चांदी के दाम

अब सोने और चांदी के कीमत जानने के लिए ज्यादा सोचने की जरुरत नही है बल्कि इसे मैसेज के माध्यम से आसानी से जाना जा सकता है। इसके लिए आप 8955664433 पर मिस कॉल देकर भी इनके कीमत पता कर सकते हैं। तो वहीं इसके अतिरिक्त Indian Bullion and Jewelers Association के आधिकारिक वेबसाइट ibja.co पर जाकर भी इसकी ताजा कीमत का पता लगाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version