Indian Railways: लंबी लाइनों का झंझट खत्म! इन दो तरीकों से तुरंत मिलेगा अनारक्षित टिकट, बरतें ये सावधानियां, जानें सबकुछ

Indian Railways द्वारा अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है, अब चंद मिनटों में ही टिकट बुक कर सकते है।

Indian Railways

फोटो क्रेडिट - AI जनरेटेड

Indian Railways: कई बार इमरजेंसी के दौरान लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ती है, टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन रेलवे ने एक ऐसा सिस्टम शुरू किया है, जिसकी मदद से आप तुरंत अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। ना आपको लाइन लगना होगा और ना ही घंटों स्टेशन पर इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि आज भी देश की बड़ी आबादी जो जनरल में सफर करती है, कई बार लंबी लाइनों में खड़े होने के कारण ट्रेन छूट जाती है और उन्हें दूसरी ट्रेनों का इंतजार करना होता है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे उन दो तरीकों के बारे में जिसकी मदद से आप चंद मिनटों में अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे।

ATVM की मदद से अनारक्षित टिकट करें बुक – Indian Railways

ATVM यानि ( Automatic Ticket Vending Machine) से अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक कर सकते है। बता दें कि देश के बड़ों स्टेशनों पर यह मशीन मिल जाएगी। Indian Railways द्वारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह मशीन बड़ी संख्या में मौजूद है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो वह आसानी से अपना टिकट बुक कर सके।

सबसे खास बात है कि आप ऑनलाइन पेमेंट से अपना टिकट बुक कर सकते है। हालांकि कई बार मशीने खराब हो जाती है या फिर कैश की दिक्कतों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मशीन की मदद से यात्री लंबी दूरी की भी अनारक्षित टिकट आसानी से बुक कर सकते है।

Rail One App की मदद से टिकट करें बुक

अगर आप ATVM मशीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो आप यात्रा से कुछ घंटे पहले भी अपना टिकट बुक कर सकते है और ट्रेन पकड़ सकते है। हालांकि उसके लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में रेल वन ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको आईआरसीटीसी पर अपनी आईडी बनाकर रेल वन ऐप पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

सबकुछ कुछ होने के बाद स्क्रीन पर Unreserved का विकल्प आएगा उसपर क्लिक करना होगा। इसके बाद वहां पर विकल्प दिया जाएगा कि आप कहां से कहां तक जाना चाहते है। उसे चुनने के बाद मेल और सुपरफास्ट ट्रेन का विकल्प आएगा। विकल्प चुनने के बाद टिकट का पैसा दिखेगा और आप पेमेंट करके उसे बुक कर सकेंगे। यानि घर बैठे भी आप अनारक्षित टिकट बुक कर सकते है। यानि अब यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े होकर टिकट लेने की जरूरत नहीं है।

 

Exit mobile version