Namo Bharat Train: अभी दिल्ली से हरिद्वार जाने में करीब 4-5 घंटे लगते है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप आने वाले सालों में चंद मिनटों में योग नगरी पहुंच सकेंगे तो आपको क्या यकीन होगा। दरअसल दिल्ली से हरिद्वार का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज, सुविधाजनक और आधुनिक हो सकता है।
नमो भारत ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की योजनाओं के तहत हरिद्वार तक कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हो रही है, जिससे धार्मिक यात्रियों, पर्यटकों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि यह ट्रेन अभी दिल्ली से मेरठ के बीच चल रही है। जिसकी स्पीड है 160 किलोमीटर प्रतिघंटा। जानकारी के मुताबिक इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
दिल्ली से हरिद्वार तक Namo Bharat Train का संभावित रूट
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के लोग वीकेंड पर हरिद्वार निकल जाते है। उनके पहुंचते-पहुंचते ही एनर्जी डाउन हो जाती है। वहीं अब आरआरटीएस दिल्ली से हरिद्वार के बीच चालने की योजना बना रही है। बता दें कि Namo Bharat Train का संचालन अभी मेरठ तक है। वहीं आने वाले रूटों को लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली से हरिद्वार तक कई महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ सकता है।
संभावित रूट में शामिल स्टेशन इस प्रकार हो सकते हैं। दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, हरिद्वार शामिल है। हालांकि अधिकारक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कई गई है। लेकिन माना जा रहा है कि डीपीआर में इसकी जानकारी मिल सकती है।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
यदि यह परियोजना धरातल पर उतरती है, तो इसके कई बड़े लाभ देखने को मिल सकते हैं, जिसमे –
- दिल्ली से हरिद्वार तक यात्रा का समय काफी कम हो सकता है।
- सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव घट सकता है।
- धार्मिक यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
- रुड़की, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
- पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
