Tata Motors Ltd Share: चारों तरफ टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ की धूम के बीच इस शेयर ने दिया FD से 7 गुना ज्यादा रिटर्न, देखें डिटेल

Tata Motors Ltd Share

Tata Motors Ltd Share

Tata Motors Ltd Share: क्या आप शेयर बाजार में निवेश करना पसंद करते हैं, अगर हां तो आप इस खबर को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। देश की बड़ी कंपनियों में से एक टाटा समूह लगभग 20 साल बाद टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लिस्ट करने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये लिस्टिंग 30 नवंबर 2023 को होने जा रही है।

कई जानकारों का कहना है कि इसके शेयर की कीमत 500 रुपये से अधिक हो सकती है। ये अनुमान कंपनी की वर्तमान फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत और टिकाऊ दिखाता है। साथ ही इंजीनियरिंग सेक्टर में लगातार विकास की ओर बढ़ते कदमों को भी दिखाता है। टाटा समूह ने बीते वर्ष अपने निवेशकों को अद्भुत लाभ दिया है, यही वजह है कि इसके निवेश में और इजाफा हुआ है।

टाटा मोटर्स लिमिटेड शेयर- चरम पर टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ का क्रेज

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स लिमिटेड का शेयर 29 नवंबर को 714.40 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया है, जो कि नए 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। ये साफ दिखाता है कि इसकी सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ एक अच्छी कंडीशन के साथ लिस्ट हो सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस शेयर ने बीते एक साल में 65 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस तरह से निवेशकों को फिक्सड डिपॉजिट (FD) की तुलना में लगभग 7 गुना अधिक रिटर्न मिला है।

टाटा मोटर्स के शेयर में इजाफा करने वाले फैक्टर्स

टाटा मोटर्स के शेयरों की बढ़ोतरी में कई तरह के फैक्टर्स ने अपनी भूमिका निभाई है-

टाटा मोटर्स वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के बेहतरीन रिजल्ट

टाटा मोटर्स के वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाते हैं-

अगर आप ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में निवेश के लिए एक अच्छा मौका तलाश रहे हैं तो टाटा मोटर्स की शानदार वृद्धि और ऊपर बताए गई सभी जानकारी के आधार पर एक अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले इसके बारे में अच्छा रिसर्च और भविष्य के अपने टारगेट्स को ध्यान में रखिएगा। साथ ही किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बाजार या किसी व्यावसायिक विचार में निवेश करने में बाजार जोखिम शामिल हैं। एक निवेशक/मालिक/साझेदार के रूप में पैसा निवेश करने से पहले, हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कभी भी स्टॉक या किसी विशिष्ट व्यावसायिक विचार पर पैसा निवेश करने की सलाह नहीं देता है। हम किसी भी वित्तीय नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version