Vande Bharat Train: बीते कुछ सालों में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के दिल में एक खास जगह बनाई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में रेलवे ने कई नए कीर्तिमान रचे है। पहला – मेक इन इंडिया Vande Bharat Train, दूसरा – कटरा-श्रीनगर रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन, तीसरा – देश की पहली सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन जो 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ सकती है। इसके अलावा रेलवे के कई कीर्तिमान शामिल है।
2019 में जब पीएम मोदी ने पहली बार दिल्ली -वाराणसी रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। उसके बाद तो मानो भारतीय रेलवे में एक नई क्रांति आ गई हो। 2019 से अभी तक भारत के लगभग सभी रूटों पर सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन जारी है।
Vande Bharat Train ने कैसे बदला यात्रियों का अनुभव
Vande Bharat Train ने भारत में ट्रेन यात्रा के अनुभव को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि एक आधुनिक ट्रैवल सिस्टम है जिसने यात्रियों को आराम, स्पीड और टेक्नोलॉजी का नया स्तर दिया है। गौरतलब है ट्रेन के अंदर रीक्लाइनिंग सीट्स, पर्याप्त लेगरूम, एर्गोनोमिक डिजाइन, एग्जीक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग सीट्स के साथ स्वादिष्ट व्यंजन परोसा जाता है, जो यात्रा में चार चांद लगा देता है। इसके अलावा जहां जाने में 12 से 13 घंटे का समय लगता था।
अब वहां 7-8 घंटे में पहुंचा जा सकता है। बता दें कि पहले कुछ ही प्रीमियम ट्रेने होती थी। आम रेलवे यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करने से पहले 100 बार सोचते थे। लेकिन अब ये ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। वहीं देश की पहले स्लीपर ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर चलाई जा रही है। सबसे खास बात है कि इस ट्रेन में स्वादिष्ट व्यंजन परोसा जाता है।
तेज रफ्तार के साथ एयरलाइन जैसा आराम
मालूम हो कि देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा Vande Bharat Train कई रूटों पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। वहीं इसकी आम स्पीड 130 प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती है। जबकि कुछ साल पहले प्रीमियम ट्रेन 100 और 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती थी।
इससे यात्रियों का यात्रा समय कम हुआ है और बिजनेस या जरूरी काम के लिए सफर करना आसान हो गया है। इसके अलावा ट्रेन में यात्रियों को आरामदायक सीट मिलती है, साथ ही सीट पर ही लंच, डीनर और ब्रेक फास्ट दिया जाता है। इसके अलावा पूरी तरह AC कोच, ऑटोमैटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट शामिल है।
