DNP India Hindi

AAP की सधी रणनीति! Delhi Assembly Election 2025 के लिए जारी हुई उम्मीदवारों की सूची; Avadh Ojha के नाम का ऐलान

AAP Candidate 2nd List

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और अवध ओझा (सांकेतिक तस्वीर)

AAP Candidate 2nd List: राजनीति का अखाड़ा बनी दिल्ली में सियासी खींच-तान का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी की सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने सधी रणनीति के तहत बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) को ध्यान में रखते हुए ‘आप’ ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आप उम्मीदवारों की दूसरी सूची (AAP Candidate 2nd List) में शिक्षक अवध ओझा और मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के नाम का ऐलान भी हो गया है। अवध ओझा (Avadh Ojha) पटपड़गंज विधानसभा सीट, तो मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

AAP Candidate 2nd List में Avadh Ojha, Manish Sisodia समेत 20 नामों का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अवध ओझा, मनीष सिसोदिया समेत कुल 20 नामों का ऐलान हुआ है। ‘आप’ की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में घोषित नाम इस प्रकार हैं-

विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
नरेला दिनेश भारद्वाज
तिमारपुरसुरिंदर पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगरमुकेश गोयल
मुंडकाजसबीर कराला
मंगोलपुरी राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणीप्रदीप मित्तल
चांदनी चौकपुनरदीप सिंह साहनी
पटेल नगर प्रवेश रतन
मादीपुर राखी बिडलान
जनकपुरीप्रवीण कुमार
बिजवासन सुरिंदर भारद्वाज
पालम जोगिंदर सोलंकी
जंगपुरा मनीष सिसोदिया
देवली प्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरी अंजना पारचा
पटपड़गंज अवध ओझा
कृष्णानगर विकास बग्गा
गांधी नगर नवीन चौधरी
शाहदरा जितेंदर सिंह संटी
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान

AAP ने 21 नवंबर को जारी की थी उम्मीदवारों की पहली सूची

बीते 21 नवंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके तहत 11 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी थी। छतरपुर, रोहतास नगर, सीलमपुर, मटियाला और सीमापुरी जैसे सीटों पर ‘आप’ ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सधी चाल चली थी। ऐसे में अब दूसरी सूची जारी होने के बाद ‘आप’ के कुल 31 उम्मीदवारों का नाम का ऐलान हो चुका है। शेष बचे 39 सीटों पर आम आदमी पार्टी समीकरण साध कर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है।

Exit mobile version