‘पुलिस अधिकारी ने AK 47…’ आप नेता Anurag Dhanda ने हरियाणा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने हरियाणा पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाया है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda बीते दिन हरियाणा पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी क मुताबिक हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर शनिवार सुबह हांसी में बवाल हो गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान मुख्यमंत्री नायब सैनी का ध्वजारोहण कार्यक्रम रोकने जा रहे थे।

पुलिस ने शहर के बाहर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो किसानों ने पथराव शुरू कर दिया।  वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे ट्वीट कर आप नेता ने सवाल पूछा है।

Anurag Dhanda ने हरियाणा पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बिहार में बीजेपी सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर AK 47 चलाने के बाद आज हरियाणा में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस अधिकारी ने AK 47 चलाने का प्रयास किया।

ये सरकार अपने ही लोगों पर AK 47 तानने लगी है तो समझो बीजेपी का अंत समय आ गया है”।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हांसी में आज दूध डेयरी चलाने वाले जीवन कुंडू की हत्या के बाद आसपास के गांव वाले धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
लोग आरोपी की गिरफ्तारी न होने के कारण गुस्से में थे और आज ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध के लिए जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

 

इसी दौरान तनावपूर्ण माहौल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया। इसी तनातनी में दोनों तरफ़ से पत्थर भी चले। जिसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गई है।

 

Exit mobile version