‘शर्म से डूब मरना चाहिए…’ 1 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने को लेकर Anurag Dhanda का फूटा गुस्सा, ज्ञानेश कुमार पर भी किया कटाक्ष

Anurag Dhanda: ज्ञानेश कुमार मुद्दे पर एक बार फिर आप नेता बिफर गए। इस दौरान भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए नजर आए। यूपी में एक करोड़ वोट काटने को लेकर दावे पर आखिर क्या बोल गए। जानिए पूरी डिटेल्स।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: मतदाता सूची में गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर हैं। इसे लेकर रैलियों और प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। वहीं इस सब के बीच अब आप नेता अनुराग ढांडा ने एक बार फिर रिएक्ट किया है और बताया कि कैसे लोकतंत्र का अधिकार देश के लोगों से छीना जा रहा है। इस दौरान वह भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर हुए और तमाम तरह के आरोप लगाते हुए दिखे। ज्ञानेश कुमार पर भी मिलीभगत होने का आरोप लगाया।

यूपी में 1 करोड़ वोट कटने को लेकर क्या बोले Anurag Dhanda

दरअसल मीडिया के साथ बातचीत का एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने लिखा, “शर्म से डूब मरना चाहिए मोदी जी और योगी जी को अगर 1 करोड़ हिंदुओं के वोट कट गए यूपी में और ये देखते रहे?” दरअसल वीडियो में वह उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ हिंदुओं के वोट काटने को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि क्या सरकार को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ और अब जब ज्ञानेश कुमार का मुद्दा गर्म है और उन्हें लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है तब मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए यह साजिश रची जा रही है।

अनुराग ढांडा ने दागे तीखे सवाल

दरअसल इस वीडियो में अनुराग ढांडा यह भी कहते हुए नजर आते हैं कि ज्ञानेश कुमार के फंसने पर आखिर बीजेपी क्यों तिलमिलाई हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त से आखिर बीजेपी का नाता क्या है। इसकी वजह से क्यों प्रधानमंत्री को फर्क पड़ेगा क्योंकि वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी देश का मुद्दा है और यह लोगों के लिए जानना जरूरी है। जिस तरह से अनुराग ढांडा ने सवाल उठाए हैं वह वाकई एक विवाद की शुरुआत है।

फिलहाल ज्ञानेश कुमार का मुद्दा लगातार विपक्ष के लिए गरमाया हुआ है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version