जेल जाएंगे बाहुबली Anant Singh! मोकामा गोलीकांड के बाद किया आत्मसमर्पण, विपक्ष के प्रहार के बीच बिहार सरकार का एक्शन

Anant Singh

Picture Credit: सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

Anant Singh: बिहार में चर्चाओं का केन्द्र बने बाहुबली नेता व पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मोकामा गोलीकांड के बाद बिहार पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए दाबिश कर रही थीं। इसी बीच Anant Singh ने आज बाढ़ सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को बेऊर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि मोकामा में बीते दिनों अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई थी। इसके बाद विपक्ष ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर जमकर प्रहार बोला था। हालांकि, पुलिस अब मोकामा गोलीकांड से जुड़े प्रकरण में कार्रवाई करती नजर आ रही हैं।

मोकामा गोलीकांड के बाद Anant Singh का आत्मसमर्पण

मुंगेर के मोकामा में हुए गोलीकांड के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दें कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के बाद बिहार सरकार की खूब फजीहत हुई थी। राज्य की कानून व्यवस्था पर भर-भरकर सवाल उठाए गए। इसी बीच नीतीश कुमार के हिमायती कहे जा रहे Anant Singh ने आज बाढ़ सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार अनंत सिंह को पटना की बेऊर जेल में भेजा जाएगा।

मोकामा गोलीकांड के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मोकामा गोलीकांड के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधा है। RJD नेता ने कहा कि “मुख्यमंत्री लापरवाह हो गए हैं। अब अपराध, ‘आदत’ बन गया है। आत्मा को कुचलने वाली बातें आम हो गई हैं। दोनों पक्ष के अपराधी इस बात को खुले तौर पर स्वीकार कर रहे हैं उन्होंने फायरिंग की, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। केंद्रीय मंत्री उन दोनों से मिलते हैं, तो पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत कैसे करेगी? इससे कुछ नहीं होने वाला है। सरकार सुर्खियां बटोरने की कोशिश करती है, इसलिए यह मामला बनेगा। यह कुछ दिनों में गायब हो जाएगा। किसी को परवाह नहीं है।”

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का कहना है कि “एक तरफ बिहार की राजधानी के पास दानापुर में बालू माफिया 200 गोलियां चलाते हैं। दूसरी तरफ मोकामा में 100 गोलियां चलाते हैं। दोनों शूटर खुशी-खुशी इंटरव्यू दे रहे हैं और कैमरे पर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम सरकार से जानना चाहेंगे कि वे दोनों में से किस शूटर का समर्थन कर रहे हैं। इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे है कि वे खुलेआम एक-दूसरे को मार रहे हैं।”

Exit mobile version