Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने की ठान ली है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब पुलिस पूरे सूबे में इसे सख्ती के लागू कर रही है। जी हां, पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के 401वें दिन बड़ी जानकारी साझा करते हुए लोगों को बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस के तहत कार्य करने वाला नशा-विरोधी कार्य बल लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।
भगवंत मान सरकार के ‘नशे के खिलाफ अभियान’ को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 401वें दिन कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान पुलिस ने 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही 265 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम अफीम, 581 नशीली गोलियां/कैप्सूल और नशे के कारोबार से कमाए गए 10.54 लाख रुपये बरामद किए। वहीं, 17 व्यक्तियों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
मालूम हो कि आप सरकार ने इस अभियान को 1 मार्च 2025 को शुरू किया था। मान सरकार के इस कैंपेन के जरिए पंजाब पुलिस पूरे सूबे में बड़े स्तर पर छापेमारी करती है। इस दौरान हजारों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही सरकार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कठोर एक्शन लेते हुए उनकी अवैध संपत्ति की जब्ती करती है और बुलडोजर एक्शन लेती है। वहीं, सरकार इस अभियान के तहत नशा छोड़ने वाले मरीजों को प्रोत्साहित भी करती है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को इलाज, काउंसलिंग और नौकरी के अवसर भी प्रदान करती है।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟎𝟏 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @antfpunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 101 drug smugglers and recovered 265 grams of heroin, 2 kg opium, 581 intoxicant tablets/capsules, and… pic.twitter.com/0DIVIvYB9d
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 7, 2026
भगवंत मान सरकार पूरे पंजाब में जोर-शोर से चला रही है यह अभियान
आप सरकार ने नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए कई अन्य अहम कदम भी उठाए हैं। भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को विस्तार देते हुए पंजाब के गांवों में पिंड के पेहरेदार यानी स्वयंसेवक बनाए हैं। ताकि लोग गुप्त रूप से नशा बेचने वालों की जानकारी दे सके। साथ ही मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।
इतना ही नहीं, मान सरकार ने नशे के विरुद्ध कैंपेन के लिए पूरे पंजाबभर के स्कूल, कॉलेज और गांव स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हाल ही आप सरकार ने इस अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसके तहत पंजाब में बड़े ड्रग नेटवर्क खत्म करना, जनता की भागीदारी और बढ़ाना और गांव-स्तर पर निगरानी मजबूत करना सरकार का मुख्य मकसद है।
