DNP India Hindi

एमके स्टालिन के बेटे Udhayanidhi Stalin के बयान पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे, ‘… राहुल गांधी के चेले हैं, क्यों मांगेंगे माफी’

Nishikant Dubey

Nishikant Dubey

Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Chief Minister MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सनातन धर्म को लेकर दिए गए उनके बयान पर सियासत लगातार गरमाई हुई है। उनके इस बयान पर अब BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी निशाना साधा।

‘… राहुल गांधी के चेले हैं, क्यों मांगेंगे माफी’

उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘INDIA’ गठबंधन का चेला बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पूरा ‘इंडिया’ गठबंधन, उदयनिधि के इस बयान (‘सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए’) पर चुप है। स्टालिन भी चुप्पी साधे बैठे हैं। हम इस मुद्दे पर विरोध करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, ” उदयनिधि स्टालिन राहुल गांधी के चेले हैं, वो क्यों मांफी मांगेंगे, वे तो राजा हैं।”

उदयनिधि ने सनातन धर्म पर दिया था बयान

बता दें ये विवाद तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु में CM एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया। शनिवार (2 सितंबर) को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। उन्होंने कहा था, “सनातन धर्म डेंगू और मलेरिया के समान है। इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version