CM Bhagwant Mann की वजह से शिक्षकों ने जगाया एजुकेशन सिस्टम में नया कॉन्फिडेंस, पंजाब के बच्चे का बढ़ा जोश

CM Bhagwant Mann: पंजाब में पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार को लेकर लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में टीचर्स को विदेशी ट्रेनिंग दी गई है जिससे शिक्षा में एक जबरदस्त बदलाव देखा जा रहा है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा की दिशा में लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और इसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। न सिर्फ स्कूल को मॉडर्न बनाया जा रहा है बल्कि बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए टीचर्स को भी मॉडर्न बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के बच्चों को विदेश की तरह शिक्षा मिल सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से टीचर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाया जा रहा है। आइए जानते हैं इसे लेकर हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा है और कैसे सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब में शिक्षा का एक अलग ही दौर देखा जा रहा है।

कैसे स्कूल की शिक्षा का CM Bhagwant Mann ने दिया विदेशी टच

भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने x प्लेटफार्म पर कहा, “सिंगापुर और फिनलैंड से मॉडर्न ट्रेनिंग लेकर हमारे टीचरों ने पंजाब के एजुकेशन सिस्टम में नया कॉन्फिडेंस जगाया है। आज स्कूल बच्चों के लिए डर नहीं, बल्कि सपनों की जगह बन रहे हैं। बच्चों का आगे की लाइनों में बैठने का जोश दिखाता है कि जब टीचर पूरी लगन से मेहनत करते हैं, तो पढ़ाई का पूरा माहौल बदल जाता है। हमें अपने टीचरों की मेहनत और स्टूडेंट्स के डेडिकेशन पर गर्व है।” शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग उपलब्धियां पंजाब हासिल करने में कामयाब हो रही है।

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर शिक्षा की बदल रही परिभाषा

निश्चित तौर पर टीचर्स की मेहनत और स्कूल में स्टूडेंट्स के डेडीकेशन को लेकर शिक्षा में एक अलग ही क्रांति देखी जा रही है। जहां न सिर्फ स्टूडेंट्स को सीखने का मौका मिल रहा है बल्कि उन्हें विदेशी लेवल की पढ़ाई मिल सके। लगातार पंजाब में हर घर में शिक्षा पहुंच सके इसके लिए प्रयास जारी है। जाहिर तौर पर टीचर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है जो अपने बच्चों के सपनों को एक अलग उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विदेशी लेवल की पढ़ाई करवाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

Exit mobile version