Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, नई स्कीम के तहत मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं; जानें सबकुछ

Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार जल्द कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

Composite Salary Account Package

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Composite Salary Account Package: केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज’ शुरू करने की सलाह देकर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इससे बैंकिंग प्रक्रिया और सरल और सुविधाजनक होगी। चलिए आपको बताते है इससे लाखों कर्मचारियों को कैसे फायदा पहुंचने वाला है।

केंद्र सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा – Composite Salary Account Package

बता दें कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एक ही सुगम खाता संरचना के अंतर्गत बैंकिंग और बीमा लाभों का व्यापक पैकेज प्रदान करना है। बता दें कि केंद्रीय कर्मचारी बैंक से जुड़े काम को अलग-अलग करवाने होते थे। जिससे काफी समय लगता था और परेशानियों को सामना करना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ लाने जा रही है।

जिसमे ग्रुप-ए, बी और सी के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सबसे खास बात है कि इस स्कीम के तहत सैलरी अकाउंट के साथ ही बैंकिंग, इंश्योरेंस, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, लोन की सुविधा एक जगह ही मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों का समय तो बचेगा ही, साथ ही परेशानियां भी कम होगी।

बैंकिग सुविधाएं

बेहतर बीमी कवरेज

डिजिटल और कार्ड की विशेषताएं

माना जा रहा है कि इस नए स्कीम के लागू होने के बाद लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को फायद पहुंचने की उम्मीद है।

Exit mobile version