Anurag Dhanda: बुधवार को राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी आग ने एक परिवार को खत्म कर दिया। भीषण आग की चपेट में आने से परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। इस घटना को लेकर राजधानी में विपक्ष की भूमिका निभा रही आप मुखर है। अनुराग ढ़ांडा ने पालम अग्निकांड पर तल्ख प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अग्निशमन विभाग के इंतजामों को नाकाफी बताते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। अनुराग ढ़ांडा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक लेख को साझा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
आप नेता Anurag Dhanda का पालम अग्निकांड पर करारा प्रहार!
राजधानी के पालम में हुए अग्निकांड पर अनुराग ढ़ांडा का करारा प्रहार सामने आया है।
TOI की मानें तो दिल्ली सरकार 30 फुट या उससे कम चौड़ी सड़क पर रहने वाले लोगों की जान नहीं बचा पाएगी। यानि 90 प्रतिशत दिल्ली के लोग अपना अपना देख लें, दिल्ली सरकार के भरोसे न रहें।
फायर नोर्म 20 फुट के रास्ते की बात करते हैं, पालम में 30 फुट चौड़ी सड़क थी फिर भी जान न बचा पाना… pic.twitter.com/gPnV0wvtLI
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 19, 2026
मुखरता से अपना पक्ष रखते हुए आप नेता ने सरकार को निशाने पर लिया है। टीओआई की एक रिपोर्ट साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं “TOI की मानें तो दिल्ली सरकार 30 फुट या उससे कम चौड़ी सड़क पर रहने वाले लोगों की जान नहीं बचा पाएगी। यानि 90 प्रतिशत दिल्ली के लोग अपना अपना देख लें, दिल्ली सरकार के भरोसे न रहें। फायर नोर्म 20 फुट के रास्ते की बात करते हैं, पालम में 30 फुट चौड़ी सड़क थी फिर भी जान न बचा पाना सरकार के निकम्मेपन की पहचान है।”
सीधे तौर पर शासन पर प्रहार बोलते हुए अनुराग ढ़ांडा ने कहा कि “लेकिन ऐसा लिखने से मंत्री और मुख्यमंत्री नाराज़ हो जाते। तो ये ठीक ही लिखा है TOI ने, किसी की जान जाए तो जाए, सरकार को नाराज़ क्यों करना?”
भीषण आग की भेंट चढ़ा परिवार!
राजधानी के पालम में राम चौक मार्केट के पास, पालम मेट्रो स्टेशन के निकट एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस आग की भेंट एक परिवार चढ़ गया और 9 लोग जल कर खाक हो गए। अग्निकांड ने मकान मालिक राजेंद्र की पत्नी लाडो, उनके बेटे प्रवेश और कमल, बहू आशु और उनकी तीन बेटियां, लाडो की बेटी हिमांशी और दीपिका की जिंदगी निगल ली। कुछ परिजनों की हालत झुलसने से गंभीर बताई जा रही है। इसी घटना को लेकर अनुराग ढ़ांडा सरकारी इंतजामों को नाकाफी बताते हुए निशाना साध रहे हैं।
