Delhi News: देश में होली के त्योहार से पहले खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी कि दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकवादी हमले हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकवादी संगठनों की मदद से एक बड़ी आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। आगे की पूछताछ और छानबीन के लिए सभी संदिग्धों को तमिलनाडु से दिल्ली लाया जा रहा है।
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध
पुलिस के मुताबिक, ‘पकड़े गए संदिग्धों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लिटन, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल है।’
पुलिस ने बताया, ‘सभी संदिग्धों एंटी-सोशल एक्टिविटी में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। दो आरोपियों को उथुकुली से, तीन को पल्लदम से और एक को थिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वे नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाए गए थे।’
Six suspects arrested from Tamil Nadu for planning a major terrorist plot with the support of Pakistan’s intelligence agency, ISI, and Bangladeshi terrorist organisations. Delhi Police are bringing all the suspects from Tamil Nadu to Delhi. A Bangladeshi citizen is among the…
— ANI (@ANI) February 22, 2026
दिल्ली समेत देश के कई धार्मिक स्थलों पर हमले का अलर्ट
मालूम हो कि पिछले दिन ही भारत की खुफियां एजेंसियों ने दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर हमले का अलर्ट जारी किया था। खुफियां इनपुट के बाद दिल्ली के कई धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एजेंसी ने बताया था कि पाकिस्तान का आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटीटी) ने दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख धार्मिक जगहों को बम से उड़ाने की सूची में शामिल किया है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए बम धमाके के बाद आतंकवादी संगठन ने बदला लेने का मकसद तैयार किया है।
सनद रहे कि दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर, 2025 को विस्फोटकों से लदी एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें लगभग 13 लोग मारे गए और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गए थे।
