Delhi News: राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। घर खरीदारों को आकर्षित करने के लिए एक प्रमुख आवासीय योजना के तहत प्राइम लोकेशन पर फ्लैटों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। ऐसे में जो लोग दिल्ली में अपना आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है।
वहीं आवेदन की अंतिम तारीख भी जल्द नजदीक आ रही है। योजना के तहत दिल्ली के प्रमुख इलाकों में स्थित आवासीय फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क, मेट्रो कनेक्टिविटी, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे ये स्थान घर खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनते हैं। इसकी जानकारी खुद डीडीए ने दी है।
दिल्ली में खरीदें सपनों का घर
डीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “तारीख बढ़ाई गई – मौका न चूकें। लोगों से मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से, DDA कर्मयोगी आवास योजना की समय-सीमा 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है।
Date Extended – Don’t Miss Out
Due to overwhelming response, DDA Karmayogi Awaas Yojana has been extended till 31 July 2026.
Avail a 25% Special Discount on ready-to-move-in flats exclusively for Serving & Retired Government Employees.
Book now on a First Come First Serve… pic.twitter.com/q8puIz7ddl
— Delhi Development Authority (@official_dda) July 12, 2026
मौजूदा और रिटायर हो चुके सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘रेडी-टू-मूव-इन’ फ़्लैट्स पर 25% की खास छूट का फ़ायदा उठाएँ। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर अभी बुक करें”।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन की पात्रता संबंधित योजना के नियमों पर निर्भर करेगी। सामान्यतः आवेदकों को पहचान पत्र, आय संबंधी दस्तावेज, पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक कागजात जमा करने होते हैं। अधिकारिक जानकारी के लिए आवेदक डीडीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। योजना के तहत ऐसे इलाकों में फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां मेट्रो, एक्सप्रेसवे, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इन इलाकों की मांग लगातार बनी रहती है।
आवेदन से पहले इन बातों की करें जांच
- योजना की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
- फ्लैट की लोकेशन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लें।
- भुगतान की शर्तों और किस्तों की व्यवस्था समझें।
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज जमा करें।
