Satya Niketan Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी की 5 मंजिला इमारत गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे 7 बच्चों ने अपनी जान गंवा दी है और कई बच्चे घायल है। गौरतलब है कि हादसे के बाद विपक्ष दिल्ली सरकार पर पूरी तरह से हमलावर नजर आ रही है।
इसी बीच अब सीजेपी ने भी सरकार के सामने 7 मांगे रख दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर आंदोलन शुरू करने जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Satya Niketan Collapse ने रख दी 7 मांगे
- सिर्फ़ मालिक की ही नहीं, बल्कि मालिक, नेताओं और दूसरे लोगों के बीच की मिलीभगत की भी स्वतंत्र आपराधिक जांच होनी चाहिए। बड़े PG माफिया की जांच की जानी चाहिए।
- सरकार को तुरंत इमारतों, खासकर स्कूलों, कॉलेजों और छात्रों के रहने की जगहों का इंजीनियरिंग-ग्रेड स्ट्रक्चरल ऑडिट तय समय-सीमा में शुरू करना चाहिए, छात्रों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, और अवैध निर्माणों को सील करके व मालिकों पर जुर्माना लगाकर नियमों को लागू करना चाहिए।
- 3 जून 2026 की हौज रानी घटना के बाद बनाई गई 13 ज़िला कमेटियों के बारे में: उनके सभी रिकॉर्ड, जिनमें उनके एनफोर्समेंट (कार्रवाई) की रिपोर्ट और सत्य निकेतन सर्वे की रिपोर्ट भी शामिल हैं, 48 घंटों के अंदर पब्लिश किए जाएं।
- एक ऐसा पब्लिक डेटाबेस हो जिसमें यह देखा जा सके कि हर स्टूडेंट हॉस्टल या रहने की जगह मंज़ूर-शुदा और सुरक्षित है या नहीं।
🚨COCKROACH JANTA PARTY’S SEVEN DEMANDS🚨
WRT Satya Niketan tragedy:
1. An independent criminal investigation of not just the owner, but the nexus between the owner, politicians, and other persons. The larger PG Mafia needs to be investigated.
2. The government to immediately…
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) September 7, 2026
- 5. सरकार को DU और दूसरे छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने चाहिए। पूरे DU में सिर्फ़ 7000 छात्रों के रहने की जगह है, जबकि छात्र लाखों में हैं।
- 6. मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवज़ा- 1 करोड़ रुपये। घायल लोगों को: 20 लाख रुपये।
- 7. मंत्रियों की जवाबदेही तय की जाए। दिल्ली के शहरी विकास, प्लानिंग और शिक्षा मंत्री आशीष सूद। उनके कार्यकाल में 13 ज़िला कमेटियों का काम क्यों बंद कर दिया गया?
हादसे पर क्या बोले Saurav Das?
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ ने कहा कि, “यह दिल्ली का गवर्नेंस स्ट्रक्चर है।
Delhi: On the Satya Niketan building collapse, Cockroach Janta Party (CJP) chief spokesperson Saurav Das says, “This is Delhi’s governance structure. The councillor is from BJP, the MLA is from BJP, the MP is from BJP, the Zone Chairman is from BJP, the Mayor is from BJP, the MCD… pic.twitter.com/wZfZiGHsti
— IANS (@ians_india) September 7, 2026
