Anurag Dhanda: रोहतक से चंडीगढ़ तक पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का सरकारी बंग्ला चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार हुड्डा के चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास का 16.5 लाख रुपए पेनल रेंट माफ करने की तैयारी में है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी मुखर है। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने इस मुद्दे पर मुखरता से अपना पक्ष रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने इसे राज्यसभा चुनाव से जोड़ते हुए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसको लेकर खूब खबरें बन रही हैं।
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर Anurag Dhanda का करारा प्रहार!
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट को साझा करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया है।
लोग जितना जल्दी समझें उतना हरियाणा के लिए अच्छा होगा कि भूपेन्द्र हुड्डा बीजेपी का ही गुड्डा है।
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कराने का इतना ईनाम तो दे ही सकती है बीजेपी अपने स्लीपर सेल को?
जब तक भूप्पी
तब तक बीजेपी pic.twitter.com/WMBEYKfDW8— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 23, 2026
अनुराग ढ़ांडा के आधिकारिक एक्स हैंडल से हुड्डा के सरकारी कोठी के संदर्भ में तल्ख प्रतिक्रिया दी गई है। आप नेता लिखते हैं कि “लोग जितना जल्दी समझें उतना हरियाणा के लिए अच्छा होगा कि भूपेन्द्र हुड्डा बीजेपी का ही गुड्डा है। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कराने का इतना ईनाम तो दे ही सकती है बीजेपी अपने स्लीपर सेल को? जब तक भूप्पी, तब तक बीजेपी।” अनुराग ढ़ांडा की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियों में है।
चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित सरकारी कोठी बनी सियासी मुद्दा!
प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में स्थित एक सरकारी कोठी का जिक्र है। अगस्त 2024 से 2025 के अंत तक भूपेन्द्र हुड्डा इसी सरकारी कोठी में रहते थे, जबकि उनके पास नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं था। इसी को लेकर सरकारी आवास का पेनल रेंट 16.5 लाख रुपए जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा सरकार इस पेनल रेंट को माफ करने की तैयारी कर रही है। इसका जिक्र करते हुए अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार पर करारा प्रहार बोला है। साथ ही भूपेन्द्र हुड्डा को भी निशाने पर लिया है।
