Jharkhand News: गिरिडीह के पीरटांड़ स्थित मधुबन में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान झारखंड चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से इसकी जानकारी दी गई और बताया गया कि इस आयोजन में सम्मिलित होने के बाद सीएम की तरफ से क्या कहा गया। झारखंड न्यूज़ में जानते हैं कैसे आदिवासी समुदाय को लेकर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी बात कही है। इस दौरान कैसे उनके विकास पर भी चर्चा करते हुए दिखे। आदिवासी समाज का कैसे विकास हो सके और कैसे वह अपना अस्तित्व समाज में बना सके इसके लेकर भी बातचीत हुई।
आदिवासी समाज के विकास को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री
प्रकृति के साथ रच-बस कर रहने वाला आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, इस पर सभी का ध्यान है। अन्य सभी समाज का आदर करते हुए, आदिवासी समाज भी अपने उत्थान के लिए प्रयासरत है। हम आदिवासी समाज के इस सम्मेलन का समर्थन करते हैं और हरसंभव सहयोग का पूरा विश्वास दिलाते हैं: श्री @HemantSorenJMM https://t.co/ApGlIqSNkI
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) November 5, 2026
वहीं चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से बताया गया कि “प्रकृति के साथ रच-बस कर रहने वाला आदिवासी समाज कैसे आगे बढ़े, इस पर सभी का ध्यान है। अन्य सभी समाज का आदर करते हुए, आदिवासी समाज भी अपने उत्थान के लिए प्रयासरत है।” इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री की तरफ से आदिवासी समाज के विकास और उन्हें कैसे आगे बढ़ाया जा सके और समाज में उन्हें सम्मान मिले इस बात पर जोर देते हुए दिखे। ऐसे में मुख्यमंत्री की तरफ से यह भी कहा गया कि समाज में एक स्थान दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
Jharkhand News में जानें कैसे सीएम सोरेन आदिवासी समाज के लिए है प्रतिबद्ध
सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि “हम आदिवासी समाज के इस सम्मेलन का समर्थन करते हैं और हरसंभव सहयोग का पूरा विश्वास दिलाते हैं। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से इस बात का वादा करते हुए दिखे कि आदिवासी समाज को जहां भी सरकार की जरूरत पड़ेगी वहां उन्हें समर्थन मिलेगा। यह सीएम हेमंत सोरेन के दरियादिली और आदिवासी समाज को लेकर सम्मान और प्यार दिखाने के लिए काफी है। समाज में एक अलग स्थान दिलाने के लिए लगातार झारखंड सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और इसे लेकर कई योजनाएं भी शुरू की जा रही है।
