Jharkhand News: सरकारी स्कूल के बच्चे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट्स में दिखा रहे हैं दम, जानिए क्यों है यह प्रेरणादायक

Jharkhand News: राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी स्कूल के बच्चों ने कुछ ऐसा दबदबा दिखाया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री की तरफ से जो कहा गया वह प्रेरणादाई है।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: एक समय ऐसा था जब सरकारी स्कूल में पढ़ाई को समाज में उस कदर तवज्जो नहीं दिया जाता था। वक्त बदलने के साथ अब चीजें अलग होने लगी है और इसका एक उदाहरण झारखंड भी है। जहां सरकारी स्कूल के बच्चे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखा रहे हैं। यह सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है ना सिर्फ पढ़ाई बल्कि खेल में भी सरकारी स्कूल के बच्चे अब बढ़ चढ़कर अपने प्रदर्शन से लोगों को हैरान कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसे लेकर झारखंड चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से क्या जानकारी दी गई है।

Jharkhand News में जानें सरकारी स्कूल के बच्चे रांची चैंपियन ट्रॉफी में किस तरह दिखा रहे हैं दबदबा

झारखंड चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से बताया गया कि सरकारी स्कूल के बच्चे अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट्स में भी दिखा रहे हैं दम। जिला स्कूल, रांची और सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के होनहार छात्र रांची चैंपियन ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत रहे हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ये बच्चे राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं क्योंकि रांची चैंपियन ट्रॉफी में उन्होंने जिस तरह से अपना दमखम दिखाया वह लोगों के लिए प्रेरणादाई है। जिला स्कूल और सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस में पढ़ने वाले ये बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी राज्य को प्रदर्शित कर रहे हैं।

सरकारी शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा को इस तरह मिल रहा है सम्मान

वहीं झारखंड मुख्यमंत्री की तरफ से यह भी बताया गया सरकारी शिक्षा और खेल प्रतिभा का यह अद्भुत संगम प्रेरणादायक है। जाहिद तौर पर पैसों की अभाव में सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। इस दौरान न सिर्फ पढ़ाई बल्कि भारत को लेकर भी अपने जुनून को आगे बढ़ा रहे हैं। यह निश्चित तौर पर राज्य को विकास के पथ पर ले जाने के लिए काफी है क्योंकि इसकी वजह से भारत में झारखंड का एक स्थान देखने को आने वाले समय में मिल सकता है। सरकारी स्कूल को लेकर परिभाषा भी बदल सकती है।

 

 

 

Exit mobile version