Jharkhand News: ‘इस पावन अवसर पर श्रम..’ विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

Jharkhand News: विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। 17 सितंबर 2026 को मनाए जा रहे विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। सीएम सोरेन ने इस अवसर को श्रम और सृजन के सम्मान से जोड़ते हुए लोगों से सामूहिक प्रयासों के जरिए एक समृद्ध और मजबूत झारखंड के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देत हुए लिखा कि “विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से हर उस हाथ को सम्मान, शक्ति और सफलता मिले, जो अपने श्रम, हुनर, मेहनत और लगन से परिवार, समाज, राज्य और देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रहा है।

आइए, इस पावन अवसर पर श्रम और सृजन के प्रति सम्मान का संकल्प लें तथा अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण में योगदान दें। भगवान विश्वकर्मा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। जोहार”।

17 सितंबर को मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा

बता दें कि वर्ष 2026 में विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जा रही है। यह पर्व विशेष रूप से कारीगरों, श्रमिकों, इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और मशीनों-औजारों से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

इस दिन कई जगहों पर कार्यस्थलों, मशीनों और औजारों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए श्रम, कौशल और सृजन के सम्मान का संदेश दिया।

Exit mobile version