DNP India Hindi

कल का मौसम 12 Feb 2026: पंजाब समेत कई जगहों पर आकाशीय बिजली, भीषण तूफान का अलर्ट, तो कई इलाकों में झमाझम बारिश से हाहाकार; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 12 Feb 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 12 Feb 2026: देशभर में अगले कुछ घंटे मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाली है। पहाड़ों पर तो मौसम विभाग ने झमाझम बारिश का रेड अलर्ट जारी दिया है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में भी विभाग ने झमाझम बारिश और आकशीय बिजली का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। अभी भी कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में देश के 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए आपको बताते देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

इन जगहों पर भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 13, 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में, 16 और 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में, और 11, 12 और 14 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

16 और 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 12 फरवरी को लक्षद्वीप में और 13 फरवरी को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।

एमपी, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

आईएमडी के मुताबिक एमपी के कई जगहों पर धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। भोपाल सहित कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से उच्च तक पहुँच सकता है। दिन में तापमान लगभग 28–30°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि सुबह-सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ़ रहने की संभावना है; शाम-शाम कुछ इलाकों में बादलों का प्रवेश हो सकता है, लेकिन किसी भारी वर्षा की चेतावनी नहीं है। अधिकतम तापमान कई हिस्सों में 28–33°C तक पहुँच सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप और गर्माहट का अनुभव होगा। सुबह-सुबह कुछ छोरों में हल्की ठंड या कोहरा बनी रह सकती है, लेकिन सामान्यतः सुबह-दोपहर का मौसम सुहावना रहेगा। गौरतलब है कि उत्तर भारत से धीरे-धीरे ठंड की वापसी हो रही है,

Exit mobile version