DNP India Hindi

Lottery Fraud Alert: जालसाजों से सावधान, ICICI बैंक ने स्कैम कॉल्स को लेकर दी चेतावनी; जानें कैसे करें बचाव

Lottery Fraud Alert

Lottery Fraud Alert

Lottery Fraud Alert: बीते कुछ सालों में धोखाधड़ी में बड़ी संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बैंक द्वारा ग्राहकों को समय समय पर सूचित भी किया जाता है। इसी बीच आईसीआईसीआई बैंक ने लॉटरी घोटाले को लेकर ग्राहकों को सचेत किया है। बता दें कु लॉटरी घोटाले एक प्रकार की धोखाधड़ी हैं जहां घोटालेबाज दावा करते हैं कि व्यक्ति ने लॉटरी या स्वीपस्टेक में बड़ी रकम जीती है। इसके तहत “विजेता” को पुरस्कार का दावा करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा या व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करनी होगी। ये घोटाले अक्सर फ़ोन कॉल, ईमेल या पत्रों के माध्यम से आते हैं।

घोटालेबाज व्यक्ति पर जल्दी से कार्रवाई करने का दबाव डालते हैं, इससे पहले कि उनके पास स्थिति के बारे में गंभीरता से सोचने का समय हो। कई लोग दबाव में आकर शुल्क का भुगतान कर देते है जिसके बाद उनके सारे पैसे अकाउंट से उड़ जाते है और उन्हें भारी नुकसान सहना पड़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान

अपने आप को कैसे रखें सुरक्षित

गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक का ट्वीट लॉटरी घोटालों के प्रति सतर्क रहने को लेकर किया गया है ताकि लोग धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकते है। समय – समय पर बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों को सूचित किया जाता है ताकि वह धोखाधड़ी से बच सके।

Exit mobile version