CM Mohan Yadav का स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और सशक्त कदम, मध्य प्रदेश में इस हद तक हो रहा आयुष सेवाओं का विस्तार

CM Mohan Yadav: आयुष सेवाओं का विस्तार मध्य प्रदेश में किया जा रहा है और यह सीएम मोहन यादव की तरफ से सशक्त कदम है जो स्वास्थ्य को लेकर चल रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है

CM Mohan Yadav

Photo Credit- Google CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य का चौतरफा विकास कर रही हैं और ऐसे में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका एक और सशक्त कम आयुष सेवाओं का विस्तार है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने की वजह से राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत विगत दो वर्षों में नए आयुर्वेदिक महाविद्यालयों को स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव लगातार इसे लेकर काम कर रहे है जिसकी वजह से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगह पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त कदम उठाए जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Mohan Yadav की देखरेख में नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय को मिली स्वीकृति

चीफ मिनिस्टर मध्य प्रदेश ने x प्लेटफार्म पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने की वजह से राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत दो वर्षों में नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय को स्वीकृति मिली है जिसमें नर्मदापुरम, मुरैना, शहडोल, बालाघाट, सागर, झाबुआ, सुजालपुर का नाम शामिल है।

इन पर्यटन स्थलों पर हो रहा विकास

इसके साथ ही यह भी बताया गया कि प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर आयुष हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का विकास किया जा रहा है जिसमें खजुराहो, ओंकारेश्वर, चंदेरी, चित्रकूट, पचमढ़ी, ओरछा, उज्जैन, दतिया, मंदसौर, अलीराजपुर, सिंगरौली, आगर मालवा का नाम शामिल है। निश्चित तौर पर ये पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहां हजारों की भीड़ हर दिन शामिल होती है और ऐसे में इसकी सुविधा प्रदान की जा रही है।

CM Mohan Yadav की तरफ से मिल रही ये जन सुविधाएं

इसके साथ ही चीफ मिनिस्टर मध्य प्रदेश की तरफ से यह भी बताया गया कि सीएम मोहन यादव की देखरेख में आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिसमें सुप्रजा आयुर्विद्या, वयोमित्र, मस्कुलर स्केलेटल प्रिवेंटिंव प्रोग्राम और कारुण्य शामिल है।

 

निश्चित तौर पर आयुष जन स्वास्थ्य के तहत जिस तरह से काम सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। यह निश्चित तौर पर वहां के लोगों के लिए खास सुविधा है।

 

 

Exit mobile version