‘हर बूंद में भविष्य की सुरक्षा..’ जल संसाधन दिवस पर CM Mohan Yadav ने राज्यवासियों से की ये खास अपील, जानें पूरी डिटेल

जल संसाधन दिवस पर CM Mohan Yadav ने ‘हर बूंद में भविष्य की सुरक्षा’ का संदेश देते हुए राज्यवासियों से पानी बचाने की अपील की। जानें जल संरक्षण क्यों है बेहद जरूरी।

CM Mohan Yadav

फाइल फोटो

CM Mohan Yadav: जल संसाधन दिवस के अवसर पर CM Mohan Yadav ने राज्यवासियों को जल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “हर बूंद की कीमत है और यही भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है”, इसलिए हर नागरिक को पानी बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जल संकट सिर्फ एक पर्यावरणीय समस्या नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सीएम ने पानी का सीमित उपयोग, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि जल संरक्षण को लेकर राज्य  सरकार की  तरफ स कई तरह की योजना चलाई जा रही है।

CM Mohan Yadav ने ट्वीट कर दी जानकारी 

CM Mohan Yadav ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “जल ही जीवन है… जल केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि सृष्टि का सार भी है। हर बूंद में भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि का संदेश निहित है।

आइए, जल संसाधन दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि जल के संरक्षण, संवर्धन और संतुलित उपयोग के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करेंगे”।

जल संरक्षण को लेकर सरकार की प्रमु पहल 

गौरतलब है कि जल संरक्षण के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की  योजनाएं चलाई जा रही है। राज्य सरकार जल संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) को बढ़ावा। पारंपरिक जल स्रोतों जैसे तालाब, कुएं और नदियों का पुनर्जीवन।
शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण नियमों को सख्ती से लागू करना। किसानों के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को प्रोत्साहन शामिल है।

Exit mobile version