Vande Bharat Train: त्योहारों के सीजन में चंद घंटों में भोपाल से करें दिल्ली का सफर, 1665 रुपए के टिकट में खाने के साथ मिल रही स्पेशल सर्विस

Vande Bharat Train

Vande Bharat Train: Picture Credit: Google

Vande Bharat Train: अगर आप भी मध्य प्रदेश के भोपाल में रहते हैं और दिल्ली तक का सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन और उसके रुट को देख लीजिए। ये सुपरफास्ट ट्रेन दोनों शहरों के बीच के सफर को सुगम बनाती है। यात्री इन दोनों राजधानियों के बीच यात्रा करने में 7 घंटे 36 मिनट का समय लगता है। ये हाई स्पीड ट्रेन अपनी सुविधाओं के लिए जानी जाती है। भोपाल से दिल्ली के बीच में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया 1665 रुपए है। चेयर कार की सीट लेने पर इसमें खाने की भी सर्विस दी जाती है। इसके साथ ही खाने के साथ एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3120 रुपए के लगभग है।

Vande Bharat Train की सुविधाएं

भोपाल से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत ट्रेन यात्री को सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा के साथ मोबाइल इंटरनेट, चाय-पानी और कॉफी की भी सर्विस देती है। वहीं, लंबे सफर के लिए मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया है। इसकी सीट पर एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं, साफ-सुथरे बायो-वैक्यूम टॉयलेट भी दिए जाते हैं। इसके साथ ही यात्री ट्रेन में स्टाफ को किसी भी समय बुला सकता है।

हाई स्पीड ट्रेन का किराया क्या है?

इन दो शहरों के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया 1665 रुपए है। ये किराया चेयर कार का रखा गया है , जिसमें खाने की भी सुविधा मिलती है। वहीं, खाने के साथ एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3120 रुपए के आस-पास है।

सुपरफास्ट ट्रेन का समय क्या है?

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन तक चलने वाली इस ट्रेन का समय सुबह 5.40 है। वहीं ये दिल्ली दोपहर 1.16 बजे के आस-पास पहुंच जाती है। इन दोनों शहरों में पहुंचने के लिए यात्री को 7 घंटे 36 मिनट का समय लगता है।

भोपाल से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का रुट क्या है ?

इस हाई स्पीड ट्रेन का रुट रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, रानी लक्ष्मीबाई जंक्शन, आगरा कैंट और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है। इन सभी रुट पर ये ट्रेन चंद घंटों में ही अपने सफर को पूरा कर लेती है।

Exit mobile version