बड़ी खबर! Narendra Modi के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर वाराणसी समेत पूरे देश में जश्न का माहौल, लोगों ने बांटी मिठाईयां

Narendra Modi

Narendra Modi

Narendra Modi: Narendra Modi ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। पूरे देश में जश्न का माहौल है लोग जमकर एक दूसरे को मिठाईयां खिला रहे है। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है कि किसी प्रधानमंत्री ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है।

बिहार में लोगों ने मनाया जश्न

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। गौरतलब है कि बिहार में एनडीए गठबंधन को 30 सीटें मिली है।

महाराष्ट्र में लोगों ने बांटी मिठाई

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और जश्न मनाया। लोगों ने जमकर एक दूसरे को मिठाईयां बांटी है।

वाराणसी में लोगों ने बांटी मिठाई

पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया। मालूम हो कि पीएम मोदी तीसरी बार लगातार वाराणसी से सांसद बने है।

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल जीतने पर नरेंद्र मोदी को बधाई। आपने स्वास्थ्य, कृषि, महिला नेतृत्व वाले विकास और डिजिटल परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रगति के लिए नवाचार के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत किया है।

भारत और दुनिया भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर साझेदारी की आशा करें।

Exit mobile version