DNP India Hindi

Parliament Monsoon Session Live: मणिपुर मामले पर अमित शाह ने विपक्षी नेताओं को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘जनता के खौफ को ध्यान में रखें’

Monsoon Session

Monsoon Session

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज (25 जुलाई, मंगलवार) चौथा दिन है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन की तरह आज भी संसद में मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार हैं।

दरअसल, मॉनसून सत्र के पहले तीन दिन मणिपुर में निर्वस्त्र कर लड़कियों को घुमाने और वायरल वीडियो के मामले में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

उम्मीद है की केंद्र सरकार आज इस मुद्दे पर जवाब दे सकती है। सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात को स्वीकार किया था। जबकि, विपक्ष का कहना है कि PM मोदी इस मुद्दे पर संसद में जवाब दें।

Exit mobile version