DNP India Hindi

Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा पर हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, राजनाथ बोले- ‘विपक्ष चर्चा को लेकर गंभीर नहीं’

Monsoon Session

Monsoon Session

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज (21 जुलाई, शुक्रवार) दूसरा दिन है। पहले दिन की तरह आज भी संसद में मणिपुर हिंसा पर बवाल के आसार हैं।

दरअसल, मॉनसून सत्र के पहले दिन मणिपुर में निर्वस्त्र कर लड़कियों को घुमाने और वायरल वीडियो के मामले में जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

उम्मीद है की केंद्र सरकार आज इस मुद्दे पर जवाब दे सकती है। सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान भी मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात को स्वीकार किया था।

Exit mobile version