DNP India Hindi

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के गिरते हुए दामों के बीच जारी हुए नए रेट, एक क्लिक में देखें बड़ी अपडेट

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम हर सुबह 6 बजे सरकारी कंपनियों के द्वारा जारी किए जाते हैं। बुद्धवार के लिए लिए भी ईधन के नए दामों को जारी कर दिया गया है। अगर आप भी अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते  हैं तो आपको बता दें ये खुशखबरी सिर्फ आपके लिए ही है। क्योंकि पिछले 330 दिनों से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिली है।78.69 डॉलर प्रति बैरल पर कच्चा तेल बिक रहा है। जिसका असर कई देशों में तो देखने को मिल रहा है लेकिन भारत में इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं लेकिन चेन्नई में ईधन के दामों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 102.73 रुपये और 94.33 रुपये प्रति लीटर रुपए में बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: ये कर लिया तो AC की गैस के लिए नहीं बुलाना पड़ेगा मैकेनिक, चंद सेकेंड में मिलेगी राहत

बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price)

राज्य पेट्रोल (रुपए) डीजल (रुपए)
दिल्ली 96.72 89.62
कोलकाता 106.03 92.76
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरू 101.94 87.89
चंडीगढ़ 96.20 84.26
हैदराबाद 109.66 97.82
जयपुर 108.62 93.84
पटना 107.24 94.04
नोएडा 96.65 89.82
गुरुग्राम 97.01 89.88

SMS से करें पेट्रोल और डीजल के दाम

आप घर बैठे भी SMS से पेट्रोल और डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। अगर आप HPCL के उपभोक्ता हैं तो आपको को RSP लिखकर इस 9222201122 नंबर पर SMS भेजना पड़ेगा। जिसके तुरंत बाद आप अपने शहर के दाम पता कर सकते हैं। वहीं, इंडियन ऑयल के यूजर्स को RSP लिखकर इस 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। इसके साथ ही BPCL के कस्टमर को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा। जैसे ही आप इन नंबरों पर SMS भेजेंगे वैसे ही तुरंत आपको अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी मिल जाएगी।

 

Exit mobile version