Bhagwant Mann: शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने आप यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी। राउज एवेन्यू अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया। इसके बाद दिल्ली से लेकर पंजाब तक आप के दफ्तरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आप के सभी कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी खुशी व्यक्त की।
CM Bhagwant Mann ने अदालत के फैसले के बाद जताई अपार खुशी
आप के सीनियर लीडर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘सच की हमेशा जीत होती है। ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी। इंकलाब जिंदाबाद।’
वहीं, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अदालत के फैसले के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।’ उधर, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।’
सच की हमेशा जीत होती है।
‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय अदालत द्वारा शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की… https://t.co/d6Z1FQagHW
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 27, 2026
सीएम भगवंत मान ने इस मामले में राहत मिलने पर दी पार्टी को बधाई
आपको बता दें कि यह मामला तत्कालीन दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति से जुड़ा था, जिस पर कथित भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप लगे थे। इस नीति के तहत कुछ निजी व्यवसायियों को अनुचित लाभ मिलने का आरोप था। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आरोप लगाया था कि नीति को कुछ लोगों के पक्ष में बनाया गया, जिससे वित्तीय लाभ मिलता, लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई साजिश या भ्रष्ट व्यवहार साबित नहीं हुआ। ऐसे में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। वहीं, सीबीआई ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। मगर पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत पूरी पार्टी में जश्न का माहौल है।
